Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के लिए तीन और स्पेशल ट्रेन चलेगी, रेलवे ने की घोषणा

Advertisement
Advertisement

Ranchi : बिहार के लिए तीन और स्पेशल ट्रेन चलेगी. सूरत से भागलपुर के बीच एक फेरा स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी. सूरत-भागलपुर स्पेशल ट्रेन से यह 12 मई को और भागलपुर से 13 मई को रवाना होगी. सूरत भागलपुर स्पेशल ट्रेन 09135 सुबह 6.30 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन रतलाम, लखनऊ होते हुए दूसरे दिन रात 8.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी. भागलपुर-सूरत स्पेशल ट्रेन 09136 रात 11.30 बजे प्रस्थान करेगी.
वहीं मुंबई से छपरा के लिए भी एक स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-छपरा स्पेशल ट्रेन (01365) 15 मई को और छपरा से ट्रेन (संख्या 01366)17 मई को रवाना होगी. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-छपरा स्पेशल ट्रेन दिन के 12.30 बजे खुलेगी. यह ट्रेन दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर और बलिया होते हुए चलायी जाएगी. छपरा से यह ट्रेन 17 मई की रात 7.40 बजे चलायी जाएगी
अहमदाबाद से दानापुर से भी एक स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी. यह अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन (संख्या 09435) 13 मई को रात 10.50 और दानापुर से ट्रेन (संख्या 09436)15 मई के दिन में एक बजे खुलेगी. ट्रेन छायापुरी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, अचनेरा, लखनऊ. सुलतानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशन होकर आवाजाही करेगी.

सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन अब हटिया में रुकेगी

सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन एवं ट्रेन संख्या 07051 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन के यात्रियों का कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार ठहराव में परिवर्तन किया गया है. अब इन ट्रेनों का ठहराव रांची रेलवे स्टेशन के स्थान पर हटिया रेलवे स्टेशन पर होगा. हटिया स्टेशन पर इन ट्रेनों की समय सारणी इस प्रकार होगी. ट्रेन संख्या 07026 के सिकंदराबाद- क्सौल स्पेशल ट्रेन का हटिया आगमन रात 10:30 बजे एवं प्रस्थान 10:45 बजे होगा. ट्रेन संख्या 07051 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन का हटिया आगमन रात 10:40 बजे एवं प्रस्थान 10:55 बजे होगा. अन्य स्टेशनों पर इन ट्रेनों की समय सारणी एवं ठहराव पूर्ववत रहेगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही