Search

 
 
 

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान समेत गढ़वा की तीन खबरें

 
Garhwa :  पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर कांडी थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम के नेतृत्व में शनिवार को जमुआ, पतीला, अमडीहा, भीलमा समेत अन्य कई गावों में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान अवैध रूप से बन रहे जावा महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया. साथ ही लगभग 19 लीटर देशी शराब जब्त करते हुए लगभग 100 किलो ग्राम जावा महुआ तथा शराब बनाने वाले उपकरण को नष्ट कर दिया गया.

राशन लेने गए लाभुक से मारपीट

मझिआंव : बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के सलगा गांव के पूर्वी टोला में संचालित अनीता स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष मनौती देवी के पति सह संचालक रामसनेही यादव पर राशन लेने गए लाभुक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. इस संबंध में घायल लाभुक मुकेश कुमार राम ने बताया कि मैं राशन लेने के लिए सुबह 8 बजे ही आया था. लगभग 11:00 बजे तक मैं लाइन में खड़ा रहा. लेकिन रामसनेही यादव के द्वारा बाद में आए लाभुकों को मेरे से पहले राशन दिया जा रहा था. इसी दौरान मैंने उनसे कहा कि मैं बगैर खाना खाये आया हूं भूख लगी है, मेरे को राशन दे दीजिए. बस इतनी बात पर नाराज होकर रामसनेही यादव ने मुझे उठाकर पटक दिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे.

केतार थाना में हुई शांति समिति की बैठक

केतार : होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शनिवार को केतार थाना परिसर में बीडीओ सावित्री कुमारी, थाना प्रभारी रोशन कुमार बर्णवाल की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक की गई. बैठक में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर प्रमुख पति सुरेंद्र गुप्ता, मुखिया मुनि देवी, श्याम सुंदर बैठा, हेमंत पाठक, उदय प्रसाद, सुशील पाठक, योगेंद्र सिंह, अजय वर्मा, दीन दयाल गुप्ता, पंकज सिंह, रवींद्र पासवान, राजू सिंह, हकीमुदीन मियां, दिलीप जायसवाल, सीताराम जायसवाल आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मेन">https://lagatar.in/main-road-firing-incident-chhotu-was-the-most-wanted-criminal-of-garhwa-and-palamu-30-cases-were-registered-those-who-shot-were-also-identified/">मेन

रोड गोली कांड : गढ़वा और पलामू का मोस्ट वांटेड अपराधी था छोटू, 30 मामले थे दर्ज, गोली मारने वालों की भी हुई पहचान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही