Search

 
 
 

बाइक सवार युवक की मौत समेत हजारीबाग की तीन खबरें

 
Hazaribagh : रांची-पटना रोड में मासीपीढ़ी के पास शनिवार को एक रेस्टोरेंट से खाना खाकर निकलते ही 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. मृतक की पहचान रामगढ़ जिला के हेंसल निवासी आलोक ठाकुर के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक हजारीबाग किसी काम से आया था और रामगढ़ लौटने के क्रम में एक रेस्टोरेंट में बैठकर खाना पीना खाया. इसके बाद मोटरसाइकिल पर बैठने के क्रम में दूसरे साथी को बताया कि उसे चक्कर आ रहा है. यह कहते हुए वह बेहोश हो गया. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना प्रभारी कुणाल कुमार को दी. उन्होंने गस्ती दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा और बेहोश पड़े युवक को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवा दिया. जहां उसकी मौत हो गई.

बाइक दुर्घटना में युवक घायल

हजारीबाग : शहर के कुम्हारटोली में एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल से दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गया. उसकी पहचान सुमित केसरी पिता विजय केसरी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि उसने नशे की हालत में बुलेट मोटरसाइकिल को बिजली के खंभे में ठोक दिया. जिसका कारण उसे काफी चोट आई. परिजन स्थानीय सदर अस्पताल में इलाज के लिए गए. जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है. वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

झींझरिया पुल के पास एक हाइवा ने बिजली पोल को किया क्षतिग्रस्त

हजारीबाग : शहर के झींझरिया पुल के पास शनिवार को एक हाइवा ने बिजली पोल को अपनी चपेट में ले लिया. इससे बिजली के पोल और तार जमीन पर आ गिरे जिससे कोर्रा, मटवारी, हरनगंज क्षेत्र में बिजली सेवा प्रभावित हो गई. इसकी सूचना मिलते ही बिजली विभाग की गस्ती दल घटनास्थल पर पहुंची और हाइवा को रोक दिया. चालक को दोषी मानते हुए थाना चलने और कार्रवाई करने की बात कही. इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और बिजली विभाग के कर्मियों संग उलझ गए और हाइवा को छुड़ा दिया. युवकों ने बिजली विभाग के कर्मियों पर पैसा मांगने का आरोप लगाया है. इसे भी पढ़ें : मेन">https://lagatar.in/main-road-firing-incident-chhotu-was-the-most-wanted-criminal-of-garhwa-and-palamu-30-cases-were-registered-those-who-shot-were-also-identified/">मेन

रोड गोली कांड : गढ़वा और पलामू का मोस्ट वांटेड अपराधी था छोटू, 30 मामले थे दर्ज, गोली मारने वालों की भी हुई पहचान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही