Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीएलएसए सचिव ने बैंक के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक समेत लातेहार की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement
  • नौ मार्च को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत
  • लचिला रूख अपना कर अधिक से अधिक वादों का निष्पादन करने की अपील 
Latehar : आगामी नौ मार्च को नालसा व झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इस लोक अदालत में जिले के विभिन्न बैंकों में लंबित मामलों के निष्पादन के लिए प्रधान जिला जज सह प्राधिकार के अध्यक्ष अखिल कुमार के निर्देश पर प्राधिकार की सचिव स्वाति विजय उपाध्याय ने बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ सोमवार को एक बैठक की. बैठक में सचिव श्रीमति उपाध्याय ने चिन्हित मामलों में अभी से नोटिस निर्गत करने की अपील बैंक के अधिकारियों से की. कहा कि समय पर नोटिस निर्गत हो जाने से समय पर इसका तामिला टास्क फोर्स के माध्यम से कराया जा सकेगा. उन्होंने बैंक पदाधिकारियों से लचिला रूख अपनाते हुए अधिक से अधिक वादों का निष्पादन कराने की अपील की. कहा कि इससे अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन किया सकेगा और इससे पक्षकारों को भी सहुलियत होगी. बैठक में शामिल अग्रणी बैंक प्रबंधक राजीव कुमार मंडिलवार ने कहा कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए लातेहार जिला के बैंक पदाधिकारी कटिबद्ध हैं. मौके पर एसबीआई, पंजाब नेशनल, बैंक, यूनियन बैंक, यूको बैंक, आइसीआइसीआई समेत कई बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

बालूमाथ : जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, तीन घरों को तोड़ा

अनाज किया चट, बाइक को भी किया क्षतिग्रस्त

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/14-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बालूमाथ (लातेहार) : प्रखंड के धाधू पंचायत के पुरनापानी में रविवार रात्रि एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने बुदउ उरांव, कार्तिक उरांव एवं राजू उरांव के मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर में रखे अनाज खा गया और अन्य सामानों को नष्ट कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि रविवार रात्रि अपने-अपने घर में सो रहे थे. इसी दौरान एक जंगली हाथी गांव पहुंचकर उत्पात मचाने लगा. ग्रामीण शोर मचाते हुए अपने-अपने घर से निकलकर कुछ दूर चले गए. इस दौरान जंगली हाथी ने तीन ग्रामीणों के मकान को तोड़ दिया. एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. पीड़ित लोगों ने वन विभाग से आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए नियम संगत मुआवजे की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर वन क्षेत्र से जंगली हाथियों को नहीं भगाया गया तो यहां रहना दूभर हो जायेगा. ग्रामीणों को जान माल की क्षति उठानी पड़ सकती है.

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल, रिम्स रेफर

बालूमाथ (लातेहार) : बालूमाथ थाना क्षेत्र के हेरहंज- बालूमाथ मुख्य सड़क मार्ग पर झाबर गांव के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. वह पांकी की ओर से आ रहा था. उसकी शिनाख्त पांकी ग्राम के 45 वर्षीय मिन्हाज आलम के रूप में की गयी. वह अपनी नयी बाइक से बालूमाथ बजाज शोरूम आ रहा था. इसी दौरान झाबर गांव के समीप एक जानवर को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया. डॉ. कुमार ने बताया कि मिन्हाज का हाथ और पैर टूट गया है. शरीर के कई अंगों में आंतरिक चोटें आयी है. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/if-cm-is-not-answering-today-he-will-have-to-answer-tomorrow-governor/">सीएम

आज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना होगाः राज्यपाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही