Search

 
 
 

असम में सशस्त्र उग्रवादियों ने ओएनजीसी के तीन कर्मचारियों का अपहरण कर लिया

 

 NewDelhi :  असम में अज्ञात सशस्त्र उग्रवादियों द्वारा बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के तीन कर्मचारियों का अपहरण कर लिये जाने की खबर है. इन कर्मचारियों को असम में शिवसागर जिले के लकवा फील्ड से अगवा किया गया है. कंपनी ने एक ट्वीट में कहा,  ओएनजीसी के तीन कर्मचारी, जिनमें दो सहायक कनिष्ठ अभियंता (उत्पादन) और एक कनिष्ठ टेक्नीशियन (उत्पादन) शामिल हैं, उन्हें 21 अप्रैल 2021 की तड़के अज्ञात सशस्त्र बदमाशों ने अगवा कर लिया. अपहरण की यह घटना शिवसागर जिले के लकवा फील्ड में ओएनजीसी की एक रिग साइट पर घटी है.

अपहृत कर्मचारियों के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चला है

ओएनजीसी के एक सूत्र ने कहा कि अपहृत कर्मचारियों के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है और अपहरणकर्ताओं ने अब तक परिवार या कंपनी से कोई संपर्क नहीं किया है. ओएनजीसी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, अगवा किये गये कर्मचारियों को बदमाशों द्वारा ओएनजीसी के एक वाहन से ले जाया गया.

बाद में वाहन को असम-नागालैंड सीमा पर स्थित निमनगढ़ के जंगलों के पास छोड़ दिया गया. ओएनजीसी ने स्थानीय पुलिस के समक्ष इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है. बता दें कि ओएनजीसी 1960 के दशक की शुरुआत से ऊपरी असम में तेल और गैस की खोज तथा उत्पादन कर रही है. उन्होंने कहा,  राज्य पुलिस के उच्च अधिकारी घटना स्थल पर हैं.  स्थानीय प्रशासन को घटना के बारे में बता दिया गया है और ओएनजीसी उच्च अधिकारियों के लगातार संपर्क में है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही