Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एक ही परिवार के तीन लोगों को सांप ने डंसा, मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर

Advertisement
Advertisement
Bhind (MP) : मध्य प्रदेश के भिंड में जमीन पर सो रही मां-बेटी और बेटा को जहरीले सांप ने डंस लिया. सांप के डंसने के बाद घर में लोग चीखने-चिल्लाने लगे. घर और आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे. पहले सभी को पास के गांव में झाड़-फूंक के लिए ले जाया गया, मगर कोई फायदा होता न देखकर अस्पताल लेकर गये. जहां डॉक्टरों ने मां और बेटी को मृत घोषित कर दिया. वहीं बेटा जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है. सांप डंसने की यह घटना भिंड के फूप थाना क्षेत्र के रानी बिरगवां गांव की है. दरअसल रानी बिरगवां गांव के रहनेवाले मुकेश बरेठा अपने पूरे परिवार समेत शनिवार की रात को खाना खाकर सो रहे थे. मुकेश की पत्नी राधा, उसकी बेटी यीशु और बेटा कृष्णा जमीन पर सो रहे थे. आधी रात को अचानक बच्चे रोने लगे. रोने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग जागे तो देखा एक सांप पास से गुजर रहा है. वहीं तीनों के पैर में सांप डंसने के निशान हैं. आनन-फानन में सभी को पास के गांव खरिका मोतीपुरा में झाड़-फूंक के लिए लेकर गये. मगर उससे कोई फायदा नहीं हुआ. अंत में तीनों को लेकर लोग अस्पताल पहुंचे, जहां मां-बेटी की मौत हो गई. वहीं बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है. 12 साल के कृष्णा को उपचार के लिए भिंड से ग्वालियर रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : बिहार,">https://lagatar.in/heavy-rain-alert-in-bihar-jharkhand-mp-rajasthan-army-called-in-nagpur/">बिहार,

झारखंड, एमपी,राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, नागपुर में सेना को बुलाया गया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही