Search

 
 
 

चौपारण बीडीओ पर जानलेवा हमला करने वाले तीन बालू तस्कर गिरफ्तार

 
Chouparan : चौपारण के बराकर बालूघाट पर छापेमारी करने गए सीओ सह बीडीओ प्रेमचंद कुमार पर जानलेवा हमला करने वाले तीन बालू तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इस मामले में सात तस्करों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पकड़े गए बालू तस्करों में अशोक यादव, संजय कुमार वर्मा और चंदन यादव मयूरहंड चतरा जिले के रहने वाले हैं. चौपारण थाना अंतर्गत हजारीधमना की बराकर नदी में बालू तस्करों ने अवैध रूप से उठाव को लेकर चौपारण के बीडीओ सह सीओ, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल पर हमला कर पुलिस रायफल छिन नदी में फेंक दिया था. इसे पढ़ें- 3">https://lagatar.in/stayed-with-the-mother-of-3-children-after-separating-her-from-her-husband-then-left-accused-inspector-suspended/">3

बच्‍चों की मां को पत‍ि से अलग करवाकर साथ रहा, फ‍िर छोड़ा, आरोपी दारोगा सस्‍पेंड
इस संबंध में अंचलाधिकारी चौपारण की ओर से दिए गए आवेदन पर थाना कांड संख्या-07/23 दिनांक- 04/01/2023 के तहत सात नामजद एवं सौ अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में एक छापामार दल का गठन किया है गठित टीम इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-government-teacher-absent-in-the-new-list-of-primary-schools-teachers-union-wrote-a-letter-to-dse/">हजारीबाग:

प्रारंभिक विद्यालयों की नई सूची में सरकारी शिक्षक नदारद, शिक्षक संघ ने डीएसई को लिखा पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही