Search

 
 
 

आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता में डीपीएस बोकारो के तीन विद्यार्थियों ने मारी बाजी

 
Bokaro : दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोकारो के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपने स्कूल और शहर का नाम गौरवान्वित किया है. केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की ओर से आयोजित आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2023 में विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त की है. इनमें कक्षा 9वीं के छात्र आयुष लक्षरामका, 10वीं के आदित्य मिश्रा व कुमार अनमोल के सफलता हासिल की है. इन तीनों ही बच्चों ने सीबीएसई पटना क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ 100 विद्यार्थियों की मेधा सूची (मेरिट लिस्ट) में अपनी जगह पक्की करने में कामयाबी पाई है. इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने सोमवार को तीनों सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उल्लेखनीय है कि कक्षा आठवीं से 10वीं तक के विद्शर्थियों के लिए सीबीएसई हर साल आर्यभट्ट गणित चैलेंज (एजीसी) प्रतियोगिता आयोजित करता है. इसका उद्देश्य बच्चों की गणितीय सक्षमता का आकलन करना और गणित के प्रति उनकी रूचि को बढ़ा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-woman-dies-after-being-hit-by-truck-in-topchanchi-road-blocked-in-protest/">धनबाद

: तोपचांची में ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही