Search

 
 
 

वेटनरी कॉलेज के तीन विद्यार्थियों ने मारी बाजी, अब राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता में भाग लेंगे

 
Ranchi : जोनल राउंड में पूर्वी क्षेत्र से सफलता का परचम लहराने वाले रांची वेटनरी कॉलेज के तीन विद्यार्थी 15 अक्टूबर को राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता में भाग लेंगे. इनके नाम हैं- अनल बोस, प्रभांशु कुमार और सुरभि कुमारी. कॉलेज के स्टूडेंट साइंटिफिक सोसाइटी के प्रभारी डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल राउंड ऑनलाइन माध्यम से 15 अक्टूबर को होगा. वेटनरी कॉलेज के छात्रों के लिए प्रत्येक वर्ष दिल्ली का विरबैक इंडिया प्राइवेट लि की ओर से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. डीन वेटनरी डॉ सुशील प्रसाद, डीन पीजी डॉ एमके गुप्ता एवं कॉलेज के सभी शिक्षकों एवं छात्रों ने तीनों प्रतिभागियों को फाइनल राउंड में सफल होने की कामना की है. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-womens-commission-how-to-get-justice-even-the-envelopes-of-the-complaint-do-not-open/">झारखंड

महिला आयोग : कैसे मिलेगा न्याय, कंप्लेन के लिफाफे तक नहीं खुलते

तीनों जोनल राउंड में हुए थे सफल

इस प्रतियोगिता के जोनल राउंड में बिहार, झारखंड, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल एवं उत्तर-पूर्वी राज्यों के वेटनरी कॉलेज में अध्ययनरत कुल 21 ने भाग लिया था. इसमें रांची वेटनरी कॉलेज में फाइनल इयर का इंटर्नशिप कर रहे अनल बोस पहले, प्रभांशु कुमार दूसरे और सुरभि कुमारी तीसरे स्थान पर रही थी. विरबैक इंडिया प्राइवेट लि ने बडिंग वेट्स प्रोग्राम के अधीन कॉलेज स्तर पर फरवरी माह में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की थी. जिसमें कॉलेज के कुल 54 प्रतिभागियों ने भाग लिया था. इसे भी पढ़ें – लालू">https://lagatar.in/a-miracle-happened-with-lalus-elder-lal-tej-pratap-yadav-know-how/">लालू

के बड़े लाल तेज प्रताप यादव के साथ हो गया चमत्‍कार, जानिये कैसे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही