Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त, अब तक 35 पर कार्रवाई समेत बड़कागांव की दो खबरें पढ़ें एक साथ

Advertisement
Advertisement
Barkagaon : बड़कागांव प्रखंड में शनिवार को थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बालू लदे तीन ट्रैक्टर को जब्त किया. इस ट्रैक्टर से नदी से बालू खनन कर हजारीबाग ले जाया जा रहा था. जब्त किए गए ट्रैक्टरों को बड़कागांव थाना ले जाया गया. थाना प्रभारी ने कार्रवाई के लिए हजारीबाग जिला खनन विभाग को अग्रसारित कर दिया है. एनजीटी की ओर से बालू उत्खनन व परिवहन पर रोक के बावजूद बड़कागांव प्रखंड की नदियों में बालू का अवैध उत्खनन किया जा रहा है. बड़कागांव से दर्जनों ट्रैक्टर और हाइवा से बालू की ढुलाई की जा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि बड़कागांव प्रखंड में एनजीटी लागू होने के बाद अब तक 35 अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त कर कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भेजा गया है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी नदी से अवैध बालू उत्खनन नहीं करें, अन्यथा पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी.

हिट एंड रन मामले में चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

महिला समेत तीन वाहनों को टक्कर मार भाग रहा चालक था नशे में धुत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/14-17.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बड़कागांव के गुरुचट्टी में बोलेरो के धक्के से घायल हुई महिला के पति ने हिट एंड रन के मामले में बोलेरो चालक अरुण ठाकुर के विरुद्ध बड़कागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. महिला के पति किशोरी महतो के साथ बैजनाथ महतो, सत्येंद्र कुमार और भुनेश्वर तुरी ने भी आवेदन पर हस्ताक्षर किए थे. आवेदन में बताया गया कि 14 जुलाई की दोपहर बोलेरो जेएच 02बी एल 3960 के चालक महुदी निवासी अरुण ठाकुर ने पहले बिजली के खंभे को तोड़ा. फिर भागने के फेर में अस्पताल के पास किशोरी महतो की पत्नी झाली देवी को धक्का मार दिया. इस कारण वह घायल हो गईं. उसके बाद उसने सत्येंद्र महतो की बोलेरो जेएच 01ए डब्लू 4560 को धक्का मार दिया. उसके बाद बोलेरो चालक वहां से भागना चाहा, उसी दौरान भुवनेश्वर तुरी की बोलेरो जेएच 01ए आर 8705 को भी धक्का मार दिया. आवेदन में बताया गया है कि धक्का मारने वाला बोलेरो चालक अरुण ठाकुर नशे में धुत था. इसे भी पढ़ें : निलंबित">https://lagatar.in/ed-court-refuses-to-grant-anticipatory-bail-to-suspended-chief-engineer-virendra-rams-wife-and-father/">निलंबित

चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की पत्नी और पिता को अग्रिम बेल देने से ED कोर्ट का इनकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही