Search

रांची मंडल में 3 ट्रेनों का मार्ग बदला, आज से बदले रास्ते से चलेंगी ट्रेनें

Ranchi: दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल के अंतर्गत परिचालन कारणों से कुछ ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है. यह बदलाव यात्रा आज से प्रभावी रहेगा. यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले बदले हुए मार्ग की जानकारी अवश्य देख लें.
 
बदले गए मार्ग की ट्रेनें इस प्रकार हैं

ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा–सिकंदराबाद एक्सप्रेस

यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर अब
किरुल – तिलैया – बंधुआ – कोडरमा – गोमो – चंद्रपुरा – राजाबेड़ा
मार्ग से होकर चलेगी.

ट्रेन संख्या 18186 गोड़ा–टाटानगर एक्सप्रेस (वाया मुरी)

यह ट्रेन अब अपने नियमित मार्ग के बजाय
हंसडीह – हरलाटांड़ – मोहनपुर – देवघर – जसीडीह
मार्ग से संचालित होगी.

ट्रेन संख्या 18603 रांची–गोड्डा एक्सप्रेस

यह ट्रेन भी बदले हुए मार्ग से चलेगी और
जसीडीह – देवघर – मोहनपुर – हरलाटांड़ – हंसडीह
होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगी.

रेल प्रशासन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और सहयोग की अपील की है. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे स्टेशन, रेलवे पूछताछ या अधिकृत रेलवे वेबसाइट से नवीनतम जानकारी प्राप्त कर लें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही