Ranchi : दक्षिण मध्य रेलवे में विकास कार्य चल रहा है. इसकी वजह से ट्रैफिक ब्लॉक किया गया है. ऐसे में तीन ट्रेनें धनबाद-अलपुझा एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 12835 और 18637 हटिया-सर एम विश्वईश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस के रूट बदल दिये गये हैं. मार्ग परिवर्तन होने के कारण धनबाद-अलपुझा एक्सप्रेस ताडेपल्लीगुडेम और एलूरु स्टेशन पर नहीं रूकेगी. (पढ़ें, UPSC">https://lagatar.in/upsc-result-released-ishita-kishore-topped-933-candidates-got-success/">UPSC
2022 का फाइनल रिजल्ट जारी, इशिता किशोर ने किया टॉप, 933 अभ्यर्थियों को मिली सफलता)
2022 का फाइनल रिजल्ट जारी, इशिता किशोर ने किया टॉप, 933 अभ्यर्थियों को मिली सफलता)
ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
- ट्रेन संख्या 13351 धनबाद- अलपुझा एक्सप्रेस 23, 26 और 27 मई को अपने निर्धारित मार्ग निडदवोलु, एलूरु, विजयवाड़ा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुड़ीवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी. मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का ताडेपल्लीगुडेम तथा एलूरु स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा.
- ट्रेन संख्या 12835, हटिया- सर एम विश्वईश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस 23 मई यानी आज अपने निर्धारित मार्ग निडदवोलु, एलूरु, विजयवाड़ा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी.
- ट्रेन संख्या 18637 हटिया- सर एम विश्वईश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस, 27 मई को अपने निर्धारित मार्ग निडदवोलु, एलूरु, विजयवाड़ा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी.
इसे भी पढ़ें : जी20">https://lagatar.in/hosting-g20-meeting-a-matter-of-pride-for-1-3-crore-citizens-of-jk-manoj-sinha/">जी20
बैठक की मेजबानी करना जम्मू कश्मीर के 1.3 करोड़ नागरिकों के लिए गर्व की बात : मनोज सिन्हा
बैठक की मेजबानी करना जम्मू कश्मीर के 1.3 करोड़ नागरिकों के लिए गर्व की बात : मनोज सिन्हा
[wpse_comments_template]

Leave a Comment