Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बच्चा चोरी के शक में तीन महिलाओं को बनाया बंधक, पुलिस ने कराया मुक्त

Ranchi : बच्चा चोरी के शक में तीन महिलाओं को बंधक बना लिया गया. यह मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र का है. बुधवार को स्थानीय लोगों ने तीन बंजारन महिलाओं को बंधक बना लिया. आरोप था कि ये महिलाएं बच्चा चोरी करती हैं. साथ ही घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देती हैं. हालांकि, पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी मिली, उसने कार्रवाई करते हुए तीनों महिलाओं को अपनी हिरासत में ले लिया. पुलिस इन तीनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें – 40">https://lagatar.in/40-jas-officers-became-ias-corruption-accused-gopalji-tiwari-also-promoted/">40

JAS अधिकारी बने IAS, भ्रष्टाचार के आरोपी गोपालजी तिवारी को भी प्रोन्नति

घर में ताक- झांक कर रही थी 

जानकारी के मुताबिक, तीनों महिलाएं घरों के अंदर घुस कर खिड़की से ताक- झांक कर रही थीं. स्थानीय लोगों को लगा कि ये महिलाएं बच्चा चोर हैं, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए गेट के अंदर उन्हें बंद कर ताला लगा दिया गया. हालांकि, किसी ने तीनों महिलाओं के साथ मारपीट नहीं की. तुरंत मामले की जानकारी सदर थाना प्रभारी को दी गई. जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची. फिलहाल तीनों महिलाओं से रांची सदर थाना में पूछताछ की जा रही है. इसे भी पढ़ें – प्राथमिक">https://lagatar.in/inter-district-transfer-of-primary-teachers-may-be-hindered-10-district-education-superintendents-have-not-sent-proposal/">प्राथमिक

शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण में रुकावट, 10 जिला शिक्षा अधीक्षकों ने नहीं भेजा है प्रस्ताव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही