Search

 
 
 

ISF जिम्नैसियाड के राष्ट्रीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे झारखंड के तीन पहलवान

Ranchi News : अंडर-18 आयुवर्ग के राष्ट्रीय चयन ट्रायल का आयोजन 20 और 21 सितंबर 2026 को रायपुर, छत्तीसगढ़ में किया जाएगा. ट्रायल के माध्यम से आईएसएफ जिम्नैसियाड-2026 के लिए भारतीय दल के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. जिम्नैसियाड का आयोजन 3 से 8 दिसंबर 2026 तक रियो डी जनेरियो, ब्राजील में प्रस्तावित है.
 
पहलवान

Ranchi News : झारखंड के तीन स्कूली पहलवान अंकुश कुमार यादव, प्रियंका महतो और अनूप कुमार आईएसएफ जिम्नैसियाड-2026 के राष्ट्रीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को हटिया रेलवे स्टेशन से रायपुर रवाना हुए.

 

इसे भी पढ़ें...

 

अंडर-18 आयुवर्ग के राष्ट्रीय चयन ट्रायल का आयोजन 20 और 21 सितंबर 2026 को रायपुर, छत्तीसगढ़ में किया जाएगा. ट्रायल के माध्यम से आईएसएफ जिम्नैसियाड-2026 के लिए भारतीय दल के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. जिम्नैसियाड का आयोजन 3 से 8 दिसंबर 2026 तक रियो डी जनेरियो, ब्राजील में प्रस्तावित है.

 

खिलाड़ियों के साथ मैनेजर शंभुनाथ और कोच बबलू कुमार भी रायपुर रवाना हुए हैं. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के अनुसार, ‘खेलो झारखंड’ के माध्यम से स्कूली खिलाड़ियों को विद्यालय स्तर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है. परिषद ने तीनों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय चयन ट्रायल के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही