Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ठग सुकेश का जैकलीन पर उमड़ा प्यार, लेटर में लिखा- मेरी बोम्मा, तुमसा सुंदर दुनिया में कोई नहीं

LagatarDesk : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की वजह से ठग सुकेश चंद्रशेखर का नाम अक्सर सुर्खियों में रहता है. एक बार फिर जेल में बंद सुकेश का प्यार जैकलीन पर उमड़ा है. सुकेश ने जेल से जैकलीन फर्नांडीस को लेटर लिखकर ईस्टर की बधाई दी. सुकेश ने लेटर के जरिये जैकलीन पर खूब प्यार लुटाया है. उसने लेटर में लिखा है कि जैकलीन मेरी बेबी, मेरी बोम्मा. बेबी मैं आपको ईस्टर की बधाई देता हूं. यह आपके सबसे पसंदीदा त्योहारों में से एक है. ईस्टर एग्स के लिए आपका प्यार. मैं उन्हें आपके साथ मिस करता हूं. (पढ़ें, महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-cm-shinde-reached-ayodhya-devendra-fadnavis-also-came-will-visit-ram-lalla/">महाराष्ट्र

के CM शिंदे, उनके मंत्री अयोध्या पहुंचे, देवेंद्र फडणवीस भी आये, राम लला के दर्शन करेंगे, सरयू तट पर आरती भी करेंगे)

सुकेश का जैक से वादा, अगला ईस्टर ऐसा होगा जैसा कभी उन्होंने सेलिब्रेट नहीं किया

सुकेश चंद्रशेखर लेटर में आगे लिखा कि मैं आपके अंदर के उस बच्चे को देखने के लिए बेताब रहता हूं. तुम्हें कुछ खबर है कि तुम कितनी प्यारी और खूबसूरत हो. इस दुनिया में तुमसा सुंदर कोई नहीं…आई लव यू, माय बेबी. उसने जैकलीन को भरोसा दिलाया कि यह वक्त भी गुजर जायेगा. ये सब देखेंगे. सुकेश ने जैकलीन से वादा किया है कि अगला ईस्टर ऐसा होगा जैसा कभी उन्होंने सेलिब्रेट नहीं किया है. उसने कहा कि वो हर लम्हा जैकलीन को याद करता है. यही नहीं सुकेश ने यह भी कहा कि मुझे पता है कि तुम भी हर पल मुझे याद करती हो. इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर">https://lagatar.in/muzaffarpur-bike-riding-criminals-shot-two-people-condition-critical/">मुजफ्फरपुर

: बाइक सवार अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, हालत गंभीर

सुकेश अक्सर जेल से जैकलीन के लिए लिखता है लेटर

यह पहली बार नहीं है, जब सुकेश ने जेल से जैकलीन को लेटर लिखा है. इससे पहले अपने जन्मदिन पर भी उसने जैकलीन फर्नांडिस को एक रोमांटिक लेटर लिखा था. सुकेश ने लेटर में लिखा था कि माई बुम्मा, मैं तुमको जन्मदिन के अवसर पर बहुत ज्यादा मिस कर रहा हूं. मेरे पास कोई शब्द नहीं लेकिन मैं जानता हूं मेरे लिए तुम्हारा प्यार कभी खत्म नहीं होगा, यह सिर्फ मेरे लिए है. तुम जानती हो मैं तुमको कितना प्यार करता हूं. मेरी बोटा बुम्मा. तुम और तुम्हारे प्यार का कोई मोल नहीं है, मेरे जीवन का सबसे बेहतरीन गिफ्ट यही है. लव यू माइ बेबी, अपना दिल मुझको देने के लिए शुक्रिया. बता दें कि सुकेश चंद्रशखेर 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के जेल में बंद है. इस केस में जैकलीन फर्नांडीस को भी आरोपी बनाया गया है. हालांकि जैकलीन का कहना है कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने खुद पर लगे आरोपों से इनकार किया है. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/the-effect-of-the-new-formula-of-the-central-government-cng-png-became-cheaper-in-34-cities-including-chennai-jaipur/">केंद्र

सरकार के नये फॉर्मूले का असर, चेन्नई, जयपुर समेत 34 शहरों में सस्ती हुई CNG-PNG
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही