Search

 
 
 

बेरोजगारी भत्ता का वादा भूल चुकी ठगबंधन सरकारः भाजपा

 
Ranchi : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने बुधवार को चंपई सरकार पर निशाना साधा. कहा कि विधानसभा चुनाव में राज्य के झामुमो कांग्रेस राजद ठगबंधन ने राज्य के युवाओं के लिए प्रतिवर्ष 5 लाख नौकरी,नहीं तो बेरोजगारी भत्ता और नहीं तो इस्तीफा का वादा किया था. पूर्ववर्ती हेमंत सरकार ने न तो युवाओं को नौकरी दी और न बेरोजगारी भत्ता. भले हेमंत सोरेन का इस्तीफा भ्रष्टाचार के कारण हुआ, लेकिन कहीं न कहीं उसमें युवाओं की आह भी शामिल है. इसे भी पढ़ें -लातेहार">https://lagatar.in/latehar-villagers-forced-to-drink-chuadi-water-jalminar-becomes-victim-of-corruption/">लातेहार

: चुआड़ी का पानी पीने को ग्रामीण मजबूर, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा जलमीनार

चंपाई सरकार भी ठग रही युवाओं को

इससे आगे कहा कि चंपाई सरकार भी युवाओं को रोज ठग रही है. आज तक जेएसएससी परीक्षा में हुए भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच का आदेश राज्य सरकार ने नहीं दिया. चंपाई सरकार की नजरों में भी युवाओं की कोई कद्र नहीं. यह सरकार सर्वजन पेंशन योजना का ढिंढोरा पीट रही, जबकि पेंशन की योजनाएं बहुत पहले से लागू है. यह सरकार बेरोजगारी भत्ता के बारे में कोई विचार नहीं कर रही. युवा अपनी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए लाखों रुपए खर्च कर रहे.लेकिन नौकरियों को बेचा जा रहा. परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जा रही. चंपाई सरकार भी युवाओं को पेंशन के उम्र तक इंतजार कराना चाहती है. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-cm-launched-sarvajan-pension-scheme-now-women-and-st-sc-will-get-pension-from-the-age-of-50-years/">रांची

: सीएम ने किया सर्वजन पेंशन योजना का शुभारंभ, अब महिलाओं और ST-SC को 50 साल की उम्र से ही मिलेगा पेंशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही