Search

 
 
 

झारखंड में बकरीद को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 5500 अतिरिक्त जवान तैनात

बकरीद के त्योहार के मद्देनजर झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी 24 जिलों में कुल 5500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती का आदेश दिया है. इन जवानों में सशस्त्र बल से लेकर लाठी बल तक शामिल होंगे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.
 

Ranchi : बकरीद के त्योहार के मद्देनजर झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी 24 जिलों में कुल 5500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती का आदेश दिया है. इन जवानों में सशस्त्र बल से लेकर लाठी बल तक शामिल होंगे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

 

राज्य के संवेदनशील जिलों जैसे गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, जमशेदपुर और रांची में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं. इन जिलों में सुरक्षा बलों की अधिक संख्या में तैनाती की जा रही है. ये अतिरिक्त जवान 6 जून से 8 जून तक के लिए तैनात किए गए हैं, जो बकरीद के त्योहार की अवधि को कवर करेगा.

 

 

 

 झारखंड के जिलों में अतिरिक्त बलों की तैनाती ये है

 

- रांची: 1200

- हजारीबाग: 800

- जमशेदपुर: 440

- गिरिडीह: 600

- लोहरदगा: 210

- पलामू: 130

- बोकारो: 135

- धनबाद: 135

- चतरा: 100

- खूंटी: 100

- दुमका: 110

- साहिबगंज: 600

- गढ़वा: 90

- कोडरमा: 110

- चाईबासा: 110

- गुमला: 60

- सरायकेला: 60

- सिमडेगा: 60

- लातेहार: 60

- रामगढ़: 60

- देवघर: 60

- गोड्डा: 60

- पाकुड़: 60

- जामताड़ा: 60

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही