Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

समाज के प्रमुख अगुवा नेताओं में से एक थे तिलेश्वर साहू : रघुवर दास

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री नौ वर्ष पूर्व कर दी गई थी तिलेश्वर साहू की हत्या, बेटे ने बनाया तिलेश्वर साहू सेना Chouparan : चौपारण प्रखंड के साहू भवन परिसर में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा का दो दिवसीय आठवां त्रिवार्षिक महासम्मेलन में तिलेश्वर साहू सेना के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश तैलिक समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू के नेतृत्व में आयोजित हुआ. सम्मेलन के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्व तिलेश्वर साहू को स्मरण करते हुए कहा कि वे हमारे समाज के प्रमुख अगुवा नेताओं में से एक थे. उन्होंने साहू समाज को एकजुट करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वैसे नेता का हमारे समाज से चले जाना एक अपूरणीय क्षति हुई है. किंतु हम उनके देखे सपनों को साकार करके उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें :समस्तीपुर">https://lagatar.in/uproar-in-samastipur-firing-on-police-bike-burnt/">समस्तीपुर

में बवाल, पुलिस पर रोड़ेबाजी और फायरिंग, बाइक फूंकी

समाज हित में काम करते रहे तिलेश्वर साहू- अरूण साहू

वहीं सेना के सुप्रीमो अरुण साहू ने सबका आभार व्यक्त किया और विनम्रतापूर्वक सबका अभिवादन किया. उसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के ऐसे कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए गौरव की बात है. उनके पिताजी स्व तिलेश्वर साहू भी समाज के अगुवा नेतृत्वकर्ताओं में से एक थे. वो रात दिन समाज के हित में लोगों से मिलते-जुलते और उनको एकजुट करने का प्रयास करते थे. किंतु कुछ असामाजिक तत्वों को यह बात रास नहीं आई और एक षड्यंत्र के तहत नौ वर्ष पूर्व महिला दिवस के दिन ही उनकी हत्या कर दी गई थी. अरुण साहू ने कहा कि उनके पिता का जाना उनके लिए सबसे दुःखद व मार्मिक पल था. उन्हें अब भी उनकी कमी महसूस होती है. किंतु उन्होंने समाज को आगे ले जाने के लिए कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और पिता के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ता रहा. उन लोगों ने भी उन्हें पिता की तरह खूब प्रेम व सम्मान दिया. इसके लिए वह सभी का आभारी हैं. साथ ही सभी को भरोसा दिलाते हैं कि समाज को जब भी उनकी आवश्यकता होगी, वह सभी के बीच उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें :राजीव">https://lagatar.in/transfer-of-rajeev-arun-ekka-principal-secretary-of-panchayati-raj-department/">राजीव

अरुण एक्का का तबादला, बने पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही