Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिलका जयंती: नरवा पहाड़ में 54वां दो दिवसीय खेलकूद व फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

तिलका जयंती पर नरवा पहाड़ स्थित हाडतोपा फुटबॉल मैदान में 54वां 2 दिवसीय खेलकूद व फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआता हो गई है. इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन बाबा तिलका माझी मेमोरियल सोसायटी ने किया. इससे पहले हाड़तोपा चौक पर बाबा तिलका माझी की पूजा अर्चना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.
Advertisement
Advertisement

 
Jadugoda: तिलका जयंती पर नरवा पहाड़ स्थित हाडतोपा फुटबॉल मैदान में 54वां 2 दिवसीय खेलकूद व फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआता हो गई है. इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन बाबा तिलका माझी मेमोरियल सोसायटी ने किया. इससे पहले हाड़तोपा चौक पर बाबा तिलका माझी की पूजा अर्चना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

 
पहले दिन 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटरल रिले रेस, गोला फेंक खेलकूद प्रतियोगिता हुआ. जिसमें विजेताओं को स्थानीय मुखिया आलादी हांसदा व सोसायटी के अध्यक्ष लखन हेंब्रम ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया. वही महिलाओं के लिए चम्मच गोली रेस, मोमबत्ती दौड़, सुई- सुता  समेत अन्य प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया. 

 

इसके अलावा आर.के. एस राजदोहा (जादूगोड़ा) और बबनीडीह (खैरबनी, लावा बासा) के बीच फुटबॉल मैच  खेला गया. इस रोमांचक फुटबॉल मैच में दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ. अंत में बाजी आर.के एस राजदोहा के झोली में गई. रोजदोहा ने 2- 0 से जीत दर्ज की.

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला एथलेटिक कोच सिद्धू किस्कू, हिमाद्रि मुर्मू (फिजिकल शिक्षक) जिला परिषद हिरण्यमय दास, मुखिया अलादी हांसदा, समेत बाबा तिलका माझी मेमोरियल सोसायटी की ओर से अध्यक्ष लखन हेंब्रम,  गाजिया हांसदा, सचिव दुर्गा मार्डी, लालू राम किस्कू, दुर्गा हांसदा, लालू राम किस्कू बबलू हांसदा, सोमनाथ किस्कू, चैतन्य मार्डी, मोहन मुर्मू,  सोमाय किस्कू, गणेश पात्रो, होपना मुर्मू, हिमाद्रि मुर्मू, सिद्धु किस्कू.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही