Search

 
 
 

अब तक बजट की 39.57 फीसदी राशि ही खर्च

वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में से अब तक 39.57 फीसदी राशि ही खर्च हो सकी है. शेष चार महीनों में शेष 60 फीसदी राशि खर्च करना चुनौती बन सकती है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में झारखंड का कुल बजट एक लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपए का है.
 
  • अगले चार महीने में खर्च करनी होगी शेष 60 फीसदी राशि
  • वित्तीय वर्ष 2025-26 का कुल बजट है एक लाख 45 हजार 400 करोड़
  •  अब तक खर्च किए जा चुके हैं 58,118 करोड़

Ranchi : वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में से अब तक 39.57 फीसदी राशि ही खर्च हो सकी है. शेष चार महीनों में शेष 60 फीसदी राशि खर्च करना चुनौती बन सकती है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में झारखंड का कुल बजट एक लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपए का है.

 

इसमें से अब तक 58,118 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं. केंद्रीय योजना की राशि का अब तक 21.50 फीसदी ही खर्च किया जा सकता है. जबकि राज्य योजना की राशि का 42.25 फीसदी खर्च किया जा चुका है. अब तक ओवर ऑल 39.57 फीसदी राशि खर्च की जा चुकी है. 

 

खर्च करने में महिला बाल विकास विभाग टॉप पर

खर्च करने में महिला बाल विकास विभाग टॉप पर है. विभाग अब तक 12,167.60 करोड़ रुपए खर्च कर चुका है. दूसरे नंबर पर गृह विभाग है. गृह विभाग अब तक 4724.20 करोड़ रुपए खर्च कर चुका है. तीसरे नंबर पर ऊर्जा विभाग है. ऊर्जा विभाग अब तक 4386.61 करोड़ रुपए खर्च चुका है. इसी तरह ग्रामीण कार्य 2825.26 करोड़, स्वास्थ्य विभाग 2574.77 करोड़ और ग्रामीण विकास 2714.49 करोड़ खर्च कर चुका है.

 

किस प्रमुख विभाग ने अब तक कितना किया है खर्च

विभाग             खर्च की राशि (करोड़ में)
कृषि             557.60
पशुपालन         109.84
भवन निर्माण         346.48
कैबिनेट             64.89
राज्यपाल सचिवालय     7.89
ऊर्जा             4386.61
उत्पाद             23.23
वाणिज्यकर         48.40
खाद्य आपूर्ति         470.40
वन पर्यावरण         508.83
स्वास्थ्य             2574.77
होम             4724.20
उच्च शिक्षा         984.81
उद्योग             101.05
श्रम             756.71
खान             21.08
जेपीएससी         12.16
पेयजल             323.88
भू राजस्व         12.10
पथ विभाग         1858.25
ग्रामीण विकास         2714.49
पर्यटन             42.80
परिवहन             16.78
नगर विकास         567.81
 जलसंसाधन         1116.06
ग्रामीण कार्य         2825.26
पंचायती राज         280.49
महिला बाल विकास     12167.60

            

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही