Search

 
 
 

झारखंड की भ्रष्ट सरकार को हटाने का समय आ गया : जयंत सिन्हा

 
Ramgarh : भाजपा 11 अप्रैल को रांची में झारखंड सचिवालय का घेराव करने जा रही है. पूरे झारखंड से जनता व भाजपा कार्यकर्ता रांची पहुंचेंगे. सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा के नेतृत्व में हजारीबाग व रामगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश से इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं. दोनों जिले से बड़ी संख्या में लोग इस प्रदर्शन में शामिल होने रांची जायेंगे. जयंत सिन्हा ने इस विषय में शनिवार को रामगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. उन्होंने कहा कि हर झारखंडवासी जेएमएम-कांग्रेस सरकार से त्रस्त है. अगर हमें झारखंड को बचाना है तो इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा. मुझे रामगढ़ से इस प्रदर्शन की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है, क्योंकि रामगढ़ ने ही विधानसभा उपचुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत दिलवाकर देश में यह संदेश भेजा है कि अब झारखंड की भ्रष्ट सरकार को हटाने का समय आ गया है. आज हर किसी की जुबान पर एक ही बात है "हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ". इसे भी पढ़ें : महीनों">https://lagatar.in/employees-of-7-shelter-homes-of-ranchi-waiting-for-salary-for-months-dont-know-who-will-give/">महीनों

से वेतन के इंतजार में रांची के 7 आश्रय गृह के कर्मचारी, कौन देगा पता नहीं
जयंत सिन्हा ने कहा कि हमें झारखंड को लूट, अत्याचार, तुष्टिकरण, बेरोजगारी व तानाशाही से बचाना है. इसलिए हमें इस सरकार को हटाना है और यह भाजपा का दृढ़ इरादा है. 11 अप्रैल को झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा, जब लाखों कार्यकर्ता रांची में जनता की आवाज को मुखरता से उठाएंगे और झारखंड समेत पूरे देश को यह संदेश देंगे कि अब राज्य में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है. मुझे पूरा विश्वास है कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी. झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनेगी, जो झारखंड के विकास को दोगुनी रफ्तार देगी. इसे भी पढ़ें : राजस्थान">https://lagatar.in/royal-victory-of-rajasthan-absence-of-rishabh-pant-delhi-team-proving-to-be-sluggish/">राजस्थान

की रॉयल जीत, ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी फिसड्डी साबित हो रही दिल्ली की टीम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही