Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. एयरपोर्ट अधिकारियों, कर्मचारियों और सीआरपीएफ जवानों ने मिलकर परिसर में उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा निकाली.
तिरंगा यात्रा के दौरान सभी ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए. राष्ट्रभक्ति से गूंजते नारों ने एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों का भी ध्यान आकर्षित किया.
