Search

 
 
 

स्कूल में मूलभूत सुविधाएं बेहतर करना है : DC कोडरमा

 
Koderma: डीसी आदित्य रंजन और अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार शिक्षकों के प्रशिक्षिण कार्यक्रम में शामिल हुए. डीसी ने परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा में और अनुमंडल पदाधिकारी ने बिरसा सांस्कृति भवन में जिले के विभिन्न स्कूल के 130 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया. DC ने कहा कि हम सभी को मिलकर सरकारी स्कूल की व्यवस्था में सुधार लाना है. एक ऐसा स्कूल बनाना है, जहां सभी बच्चे नामांकन कराना चाहें. स्कूल में सुधार के लाने के लिए हमेशा मंथन करें. डीसी ने कहा कि हमें अपने स्कूल को संस्थागत रूप से विकसित करना है. स्कूल में मूलभूत सुविधाएं बेहतर करना है. स्कूल में बच्चों के बेहतर शिक्षा का वातावरण स्थापित करना है. उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा कि अपने-अपने पोषण क्षेत्र अंतर्गत टोला टैंगिंग करें और गांव व टोला का भ्रमण कर बच्चों के स्कूल आने के लिए प्रेरित करें. सभी बच्चों के अभिभावकों के नंबर साथ रखें और जो बच्चे स्कूल नहीं आते हैं, उनके अभिभावकों का काउंसलिंग करें. डीसी ने कहा कि बच्चों का गुणवत्तापूर्ण विकास करें. जो बच्चा स्कूल में बेहतर करता है उन बच्चों को असेंबली में सम्मानित करें. इसे भी पढ़ें– रांची">https://lagatar.in/ranchi-dc-inspected-evm-warehouse-at-morhabadi/">रांची

डीसी ने मोरहाबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
बता दें कि डीसी की पहल से जिले के सरकारी स्कूल में बेहतर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रोजेक्ट इंपैक्ट की शुरुआत की गयी है. प्रोजेक्ट इंपैक्ट के माध्यम से सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और आधारभूत संरचना में सुधार लाने के लिए प्रयास किया जायेगा. इस दौरान एसडीएम मनीष कुमार ने कहा कि स्कूल के बच्चों के लिए विभिन्न तरह के गेम्स का आयोजन कर उनका शारिरिक विकास करें. प्रत्येक दिन स्कूल में अलग-अलग तरीके से अभिवादन करें. बच्चों को हमेशा वास्तविक चीजों से अवगत करायें. बच्चों के भविष्य का निर्माण करें. मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रशिक्षु उप समाहर्ता संतोष कुमार, सांराश जैन, गिरेंद्र टुटी, मैथिली, पीएसयू सदस्य राजदेव महतो और अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– Good">https://lagatar.in/good-news-upsc-launches-mobile-app-will-get-these-benefits/">Good

News : यूपीएससी ने लांच किया मोबाइल एप, मिलेंगे ये फायदे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही