Jamtara/ Latehar News : जामताड़ा और लातेहार में गुरुवार को तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 शुरू हुआ. इस दौरान युवाओं को तंबाकू से दूर रखने की शपथ ली गई. जामताड़ा जिला समाहरणालय सभागार में समारोह का शुभारंभ डीसी आलोक कुमार, एसपी शंभू कुमार सिंह और वन प्रमंडल पदाधिकारी मोहित कुमार बंसल ने दीप जलाकर किया. उन्होंने जागरूकता संबंधी लीफलेट का विमोचन किया और जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
इसे भी पढ़ें
जामताड़ा जिले में अभियान 60 दिनों तक चलेगा. इस दौरान युवाओं और आम लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें इस लत से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा. कार्यक्रम में उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ भी दिलाई.
तंबाकू का सेवन नहीं करने की दिलाई शपथ
Latehar News : लातेहार डीसी संदीप कुमार के निर्देश पर जिले में झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नशा मुक्ति एवं तंबाकू निषेध अभियान चलाया गया. लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई. साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली गई.

लातेहार जिले के मनिका में लोगों ने ली तंबाकू से दूर रहने की शपथ.
इस दौरान सार्वजनिक स्थलों और दुकानों पर तंबाकू निषेध के संदेश वाले पोस्टर चिपकाए गए. स्कूलों और हाट-बाजारों में नुक्कड़ संवाद के माध्यम से लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों और इससे होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

