Search

 
 
 

आज सीएम करेंगे राज्य के पुलिस विभाग के काम की समीक्षा, जिले के एसपी होंगे शामिल

 
Ranchi : आज ( गुरुवार ) को प्रोजेक्ट भवन में सीएम हेमंत सोरेन राज्य के पुलिस विभाग के काम की समीक्षा करेंगे. इस दौरान सभी जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी और जिले के एसएसपी, एसपी शामिल होंगे. गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के कारण अब तक समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होते आ रही थी, लेकिन इस बार फिजिकल रूप से बैठक होगी. पढ़ें - NIA">https://lagatar.in/nias-big-action-raids-against-pfi-in-10-states-simultaneously-more-than-100-people-protesting-arrested/">NIA

की बड़ी कार्रवाई, PFI के खिलाफ एक साथ 10 राज्यों में छापेमारी, प्रदर्शन कर रहे 100 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें - कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-the-poors-home-was-snatched-away-by-the-incessant-rain/">कोडरमा

: लगातार हो रही बारिश से छिन गया गरीब का आशियाना

विधि व्यवस्था समेत कई अन्य मामले की होगी समीक्षा

इस समीक्षा बैठक में सीएम राज्य की विधि व्यवस्था समेत कई अन्य मामले की समीक्षा करेंगे. जिनमें पुलिस के कामकाज, नक्सल अभियान, अपराधिक गिरोहों पर लगाम लगाने, खनिजों की अवैध तस्करी रोकने जैसे मामले शामिल है. झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा सभी जिलों के एसपी को यह निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जिलों के डाटा पूरी तरह से कंप्लीट कर बैठक में शामिल हों. इसे भी पढ़ें - रिम्स">https://lagatar.in/rims-hospital-is-the-haunt-of-touts-patients-are-getting-victimized-every-day/">रिम्स

: अस्पताल है कि दलालों का अड्डा, हर दिन मरीज हो रहे शिकार

सीएम से पहले डीजीपी कर चुके है समीक्षा बैठक

डीजीपी नीरज सिन्हा ने सभी जिले के एसपी को दुर्गापूजा, दीपावली, छठ, चेहल्लुम व क्रिसमस के दौरान सतर्कता बरतने व ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है. बीते 14 सितंबर को डीजीपी ने सभी जोनल आइजी, रेंज डीआइजी व जिलों के एसएसपी/एसपी से अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा था. साथ ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया. डीजीपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पुलिस अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की थी. इसमें अपराध नियंत्रण, संगठित आपराधिक गिरोह, हाल के दिनों में हुई बड़ी वारदात और नक्सल सहित 17 बिंदुओं पर समीक्षा की गयी थी. इसे भी पढ़ें - कांग्रेस">https://lagatar.in/gehlot-ahead-in-the-race-for-the-post-of-congress-president-sonia-said-i-will-not-recommend-anyones-name/">कांग्रेस

अध्यक्ष पद की रेस में गहलोत आगे, सोनिया बोली- किसी के नाम की सिफारिश नहीं करूंगी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही