Search

आज केंद्र सरकार ने बुलायी सर्वदलीय बैठक, 31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र

New Delhi : सोमवार को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलायी है. बैठक दोपहर 12 बजे संसद भवन में होगी. सदन को सुचारू ढंग से चलाने पर इस बैठक में चर्चा होगी. वहीं सरकार विपक्ष से सत्र में सहयोग के लिए मदद मांगेगी. सरकार आज बजट सत्र में पेश होने वाले महत्वपूर्ण बिलो की जानकारी भी देगी. ये बैठक संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की तरफ से बुलायी गयी है. इसे भी पढ़ें -रातभर">https://lagatar.in/cold-increased-in-delhi-ncr-due-to-overnight-rain-even-today-rain-alert-with-strong-winds-in-many-cities/">रातभर

हुई बारिश से दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, आज भी कई शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

सत्र की शुरूआत राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन से होगा

बता दें कि बजट सत्र 31 जनवरी से शुरु होने वाला है. सत्र की शुरूआत राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन से होगा. राष्ट्रपति सेंट्रल हॉल में लोकसभा और राज्‍यसभा को संयुक्‍त रूप से संबोधित करेंगी. आर्थिक सर्वेक्षण भी पहले दिन दोनों सदनों में रखा जायेगा और आम बजट एक फरवरी को पेश किया जायेगा. बजट सत्र 6 अप्रैल तक चलेगा. इस दौरान 66 दिनों में 27 बैठकें होंगी. सत्र का पहला भाग 14 फरवरी तक होगा. दूसरा भाग 13 मार्च से शुरू होगा. इसे भी पढ़ें -पठान">https://lagatar.in/pathan-in-5-days-did-business-of-282-crores-earned-550-crores-worldwide/">पठान

ने 5 दिनों में 282 करोड़ का किया बिजनेस, वर्ल्डवाइड पर 550 करोड़ कमाई की

एक फरवरी को वित्त मंत्री केंद्रीय बजट पेश करेंगी

बता दें कि एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करेंगी. संसद भवन में आज होने वाली ऑल पार्टी मीटिंग के बाद एक और बड़ी बैठक होगी. जो दोपहर ढाई बजे होगी. ये बैठक NDA की होगी. बैठक में बजट सत्र में बिल की जानकारी और संसद में नई रणनीति को लेकर चर्चा होगी. इसे भी पढ़ें -बापू">https://lagatar.in/special-on-bapus-death-anniversary-bapus-urn-was-brought-to-hazaribagh/">बापू

की पुण्यतिथि पर विशेष : हजारीबाग लाया गया था बापू का अस्थि कलश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp