Advertisement

आज भी धूप तेज होते ही छा सकते हैं बादल, बूंदाबांदी के भी आसार

Ranchi : झारखंड में सोमवार को भी मौसम मिलाजुला रहेगा. मौसम के इस बदलाव से गर्मी से राहत मिल सकती है. धूप निकलते ही बादल छाएंगे और तापमान के बारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है. राजधानी समेत अधिकतर शहरों का तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. राजधानी और आसपास के जिलों में दोपहर के दौरान 40 से 50 किलोमीटर की तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने की भी संभावना व्यक्त की गई है.

विभिन्न शहरों में सोमवार को संभावित तापमान

  • शहर अधिकतम न्यूनतम (डिग्री से.)
  • रांची 35.0 21.0
  • बोकारो 36.0 25.0
  • पलामू 38.0 26.0
  • दुमका 34.0 23.0
  • जमशेदपुर 38.0 24.0
  • देवघर 35.0 23.0
  • गिरिडीह 36.0 22.0
  • धनबाद 36.0 24.0
  • हजारीबाग 35.0 22.0
  • रामगढ़ 35.0 23.0
  • कोडरमा 37.0 26.0