Search

 
 
 

आज का मौसम : आसमान रहेगा साफ, संताल में गर्मी बढ़ने के आसार

 
Ranchi : राजधानी समेत पूरे झारखंड में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा. कहीं-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं. राज्य के अंदर एक दो जगहों पर छिटपुट बारिश भी हो सकती है. संताल परगना के जिलों में खुली धूप के कारण तापमान में वृद्धि होगी. देवघर, धनबाद में उमस भरी गर्मी के बढ़ने के आसार हैं. धनबाद का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है. देवघर का तापमान 36 डिग्री हो सकता है,. जबकि पलामू, कोडरमा, बोकारो, रांची में भी 1 से 2 डिग्री तापमान बढ़ सकता है. इसे भी पढ़ें- इलाहाबाद">https://lagatar.in/important-comment-allahabad-high-court-cow-our-culture-center-should-declare-national-animal-cow-protection-everyone-responsibility/">इलाहाबाद

हाईकोर्ट की टिप्पणी : गाय हमारी संस्कृति, इसे राष्ट्रीय पशु घोषित करे केंद्र, गोरक्षा सबकी जिम्मेवारी

क्या कहा मौसम वैज्ञानिक ने

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में मॉनसून की सक्रियता में कमी आने से यह स्थिति बनी है. 4 सितंबर तक यह स्थिति बनी रह सकती है. इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं बारिश देखने को भी मिल सकती है. इसे भी पढ़ें- CORONA">https://lagatar.in/corona-update-corona-27-new-cases-found-state-15-patients-ranchi-137-active-cases/">CORONA

UPDATE: राज्य में मिले कोरोना 27 नये मामले, 15 मरीज रांची में, एक्टिव केस की संख्या 137

गुरुवार को विभिन्न जिलों का तापमान

  • जिला           अधिकतम      न्यूनतम
  • देवघर            36.0           25.0
  • धनबाद           37.0          25.0
  • दुमका            35.0          24.0
  • गिरिडीह         35.0         23.0
  • कोडरमा         34.0        23.0
  • पलामू            35.0        25.0
  • बोकारो          32.0        23.0
  • रामगढ़          32.0        22. 0
  • हजारीबाग     33.0        24.0
  • रांची             31.0        23.0
  • जमशेदपुर     35.0       26.0
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही