Search

टीम सेलेक्शन से एक घंटा पहले बताया गया कि मैं कप्तान नहीं हूं : कोहली

Mumbai : भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले कप्तानी में बदलाव से गुजर रही भारतीय टीम में कोहली और रोहित के बीच अनबन एक चर्चा का विषय बनी हुई थी. वहीं इस दौरान कोहली की चुप्पी खबरों के बाजार में इस अनबन की मीडिया रिपोर्ट का भाव और भी बढ़ा रही थी. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी सवालों पर विराम लगा दिया. सबसे पहले कोहली ने वनडे में अपनी मौजूदगी को लेकर साफ कहा कि वो रोहित की कप्तानी में वनडे सीरीज का हिस्सा बनेंगे.

मैं वनडे के लिए उपलब्ध हूं

विराट ने वनडे में खेलने को लेकर कहा, मैं वनडे के लिए उपलब्ध हूं. मेरे से ऐसे सवाल न पूछे. ये उनसे पूछे जो मेरे बारे में कुछ भी लिख रहे हैं. मैं हमेशा से उपलब्ध रहा हूं. कुछ बाते हैं जो मीडिया में घुम रही हैं वो सच नहीं है. जो लोग भी ये सब बात लिख रहे हैं , वो गलत हैं. मेरे बीसीसीआई से वनडे सीरीज में आराम करने को लेकर कोई बात नहीं हुई है.

मुझसे कोई बातचीत नहीं की गयी थी

इससे पहले रोहित को वनडे सीरीज का कप्तान बनाये जाने के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि विराट रोहित की कप्तानी में खेलने को लेकर तैयार नहीं हैं और वो दक्षिण अफ्रीका दौरे में वनडे टीम का हिस्सा नहीं बनेंगे. वनडे के कप्तानी पद से हटाये जाने की बात पर कोहली ने कहा, मुझे (दक्षिण अफ्रीका) टेस्ट टीम के चयन से 1 या डेढ़ घंटे पहले (कप्तानी से हटाये जाने की बात) बताया गया था. इससे पहले मुझसे कोई बातचीत नहीं की गई थी. चयनकर्ता समिति ने टेस्ट टीम पर बातचीत की और आखिर में मुझसे कहा गया कि अब से मैं वनडे का कप्तान नहीं हूं. मैंने कहा - ठीक है. इससे पहले मुझसे कोई बात नहीं हुई थी. इसे भी पढ़ें – रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-one-person-dies-after-being-crushed-by-elephants-ruined-the-paddy-kept-in-the-barn/">रामगढ़

: हाथियों के कुचलने से एक व्यक्ति की मौत, खलिहान में रखा धान बर्बाद कर दिया

रोहित काफी अच्छे कप्तान हैं

कोहली ने कप्तानी से हटाये जाने की बात पर कहा, मैंने वनडे कप्तान के तौर पर टीम में अपने किरदार की चर्चा की थी. मैंने कप्तान बने रहने की अपनी इच्छा जाहिर की थी.  सेलेक्टर्स मेरे कप्तान के तौर पर आगे बने रहने को लेकर तैयार नहीं थे. कोहली ने वनडे और टी-20 टीम में अपने किरदार को लेकर कहा, मेरा काम है टीम को बेहतर दिशा में लेकर जाना. रोहित काफी अच्छे कप्तान हैं. वो तकनीकी तौर पर काफी अच्छे हैं, जैसे कि उनको पहले भी देखा गया है. मैं रोहित को वनडे और टी-20 में 100 प्रतिशत सपोर्ट दूंगा.

मेरे और रोहित के बीच में कोई समस्या नहीं

रोहित से अपने रिश्तों के लेकर कोहली ने कहा, मैं पिछले 2-3 सालों से ये कह रहा हूं कि मेरे और रोहित के बीच में कोई समस्या नहीं हैं. मैं थक चुका हूं  कि आप लोगों को ये समझाते हुए. कप्तानी में बदलाव का कारण पूछे जाने पर कोहली ने कहा, इसका कारण है आईसीसी टूर्नामेंट न जीतना. बता दें कि विराट कोहली को दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले वनडे के कप्तान के तौर पर हटाया गया था. जिसके बाद से कोहली ने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया था. इसे भी पढ़ें – गृह">https://lagatar.in/why-is-the-modi-government-trying-to-save-ajay-mishra-teni-minister-of-state-for-home/">गृह

राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को बचाने का प्रयास क्यों कर रही है मोदी सरकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//