Search

 
 
 

तोपचांची : नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

 
Topchanchi (Dhanbad) : प्रखंड में विभिन्न ग्रामीण इलाकों में यातायात को सुगम बनाने के लिए सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है. सड़क निर्माण कार्य में हमेशा अनियमितता की बात सामने आती रही है. ताज़ा मामला मंगलवार को तोपचांची प्रखंड के नक्सल प्रभावित गांव बेलमी में सामने आया है. बेलमी से गणेशपुर तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 26 लाख 46 हजार रुपए की लागत से लगभग तीन किलोमीटर सड़क निर्माण करवायी जा रही है, जिसमें घोर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया जा रहा है. इसको लेकर मंगलवार को दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. ग्रामीण नूनचंद महतो ने कहा कि सड़क निर्माण में काफी अनियमितता बरती जा रही है. सरकारी मानक के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है. विरोध करने पर ठेकेदार के आदमी कहते हैं कि दुबारा नहीं बनेगी. ग्रामीण भानू देवी ने बताया कि सड़क सही तरीके से नहीं बन रही है. कल ढलाई हुई थी आज ही सड़क फटने लगी है. सड़क में जगह-जगह पानी का जमाव हो जा रहा है. सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने से जगह-जगह दरारें आने लगी है. कंपनी के साइट इंचार्ज अभय कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के लिए गिराए जा रहे मेटेरियल की लूट मची है. ग्रामीणों ने जब कहा कि कार्यस्थल पर इंजीनियर क्यों नहीं है तो साइट इंचार्ज ने कहा कि किस कार्य स्थल पर कौन सा इंजीनियर दिन भर रहकर सड़क की ढलाई करवाता है. इसे भी पढ़ें : भागलपुर">https://lagatar.in/bhagalpur-fire-broke-out-in-a-moving-school-van-the-driver-saved-his-life-by-jumping/">भागलपुर

: चलती स्कूल वैन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचायी जान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही