Ranchi News: खूंटी में हुए आत्मघाती हमले में घायल फादर बेनेदिक्त बारला का रांची के पल्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. उन्हें तीन युनिट ब्लड चढ़ाया गया. मिली जानकारी के अनुसार, बेनेदिक्त बारला का वेंटिलेटर पर हैं. न्यूरोलॉजिस्ट डॉ जतिन और डॉ रास कुजुर समेत अन्य डॉक्टर की देखरेख में इलाज हो रहा है. हॉस्पिटल में पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, सांसद कालीचरण मुंडा, खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा, कोलेबिरा विधायक विल्सन कोंगाड़ी और राजेश कच्छप फादर को देखने के लिए पहुंचे हैं.
साथ ही बिशप हाउस से सेक्रेटरी फादर असीम मिंज, फादर अंजलुस और फादर वाल्टर, क्रिश्चियन युथ के अध्यक्ष कुलदीप तिर्की भी पहुंचे थे. इस दौरान बताया गया कि फादर के स्वास्थ्य के लिए लोगों से प्रार्थना करने की अपील की है.
सुदीप गुड़िया व झामुमो युवा मोर्चा के जॉनसन आइंद ने किया ब्लड डोनेट
मिली जानकारी के अनुसार, घायल फादर बेनेदिक्त बारला के स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ब्लड बैंक पहुंचकर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने रक्तदान किया. वहीं तोरपा झामुमो युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष जॉनसन आइंद ने भी रक्तदान कर मानवता और सेवाभाव का परिचय दिया.
यहां बता दें कि 21 अक्टूबर को आरसी स्कूल के मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल फादर बेनेदिक्त बारला पर अज्ञात अपराधियों ने हमला कर घायल कर दिया था. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.