Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तोशाखाना मामला : कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे इमरान खान के काफिले में शामिल वाहनों में टक्कर, कई घायल

Islamabad : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तोशाखाना मामले में पेशी के लिए आज जमन पार्क, लाहौर से इस्लामाबाद के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए. इसी बीच खबर आयी है कि इमरान खान के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गयी. दुर्घटना में कई  लोगों के घायल होने की खबर है. इमरान खान की गाड़ी सुरक्षित बताई गयी है. इमरान के काफिले में बड़ी संख्या में पीटीआई के कार्यकर्ता और लोग शामिल थे. जान लें कि इस्लामाबाद की जिला और सत्र अदालत आज इस मामले में सुनवाई करने वाली है. कल शुक्रवार को इमरान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली थी जहां कोर्ट ने उनके गिरफ्तारी वारंट को सस्पेंड कर दिया था. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shah-opened-his-mouth-in-adani-case-said-if-he-has-done-wrong-he-will-not-be-spared/">अमित

शाह ने अडानी मामले में मुंह खोला, कहा, गलत किया है तो बख्शे नहीं जायेंगे, जांच एजेंसियां निष्पक्ष काम कर रही हैं

इमरान ने  वीडियो ट्वीट कर कहा, `यह तस्वीर जीवन भर मेरे साथ रहेगी.

इस्लामाबाद के लिए रवाना होने से पहले इमरान ने आज एक वीडियो ट्वीट कर कहा, `यह तस्वीर जीवन भर मेरे साथ रहेगी. आंसू गैस के गोलों की परवाह किए बिना, नाचते और सिर पर पानी डालते हुए जोश के साथ आजादी की मांग हो रही है. माशाअल्लाह, आखिरकार एक राष्ट्र जाग रहा है और आजादी की मांग कर रहा है.

शुक्रवार को हाईकोर्ट से राहत मिल गयी, गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगी  

खबरों के अनुसार मुख्य आयुक्त कार्यालय इस्लामाबाद ने इमरान के खिलाफ जिला चुनाव आयुक्त द्वारा दायर मामले की सुनवाई के लिए जी-11 में कोर्ट नंबर 1 न्यायिक परिसर में व्यवस्था की है. गुरुवार को अदालत ने उनके खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट खारिज करने से इंकार कर दिया था.लेकिन शुक्रवार को उन्हें हाईकोर्ट से राहत मिल गयी और गिरफ्तारी वारंट पर रोक लग गयी. . उनके वकील ख्वाजा हैरिस ने शुक्रवार को कोर्ट में दस्तावेज जमा कराते हुए आश्वासन दिया था कि पीटीआई प्रमुख इमरान 18 मार्च को अदालत के समक्ष पेश होंगे. इसे भी पढ़ें :  ट्रंप">https://lagatar.in/trump-ready-to-contest-2024-presidential-election-will-hold-first-public-meeting-in-texas-on-march-25/">ट्रंप

2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने को तैयार, 25 मार्च को टेक्सास में करेंगे पहली जनसभा

विदेशी उपहारों को तोशाखाना में रखा जाता है

तोशाखाना में अन्य देशों की सरकारों, राष्ट्रप्रमुखों और विदेशी मेहमानों द्वारा प्रदत्त बेशकीमती उपहारों को रखा जाता है. नियमों के तहत किसी दूसरे देशों के प्रमुखों या गणमान्य लोगों से मिले उपहारों को तोशाखाना में रखा जाना जरूरी है. इमरान खान साल 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे. उन्हें अरब देशों की यात्राओं के दौरान वहां के शासकों से महंगे गिफ्ट मिले थे. यूरोपीय देशों के राष्ट्रप्रमुखों से भी बेशकीमती गिफ्ट मिले थे, जिन्हें इमरान ने तोशाखाना में जमा करा दिया था, लेकिन इमरान खान ने बाद में तोशाखाना से इन्हें सस्ते दामों पर खरीदा और बड़े मुनाफे में बेच दिया.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही