Search

 
 
 

शानदार शुरूआत के बाद टॉक्सिक की रफ्तार धीमी, पांचवें दिन कमाए इतने करोड़

Lagatar Desk : Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को फिल्म ने भारत में करीब 23 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू नेट कमाई बढ़कर 214.10 करोड़ रुपये हो गई है.
 
फाइल फोेटो

Lagatar Desk : यश की फिल्म ‘टॉक्सिक ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारत में 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर सभी को चौंका दिया था. इतनी शानदार शुरुआत के बाद उम्मीद थी कि फिल्म आने वाले दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करेगी. हालांकि, दूसरे दिन से ही फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

 

 

पांचवें दिन ‘टॉक्सिक’ ने कितने करोड़ कमाए?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को फिल्म ने भारत में करीब 23 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू नेट कमाई बढ़कर 214.10 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 255.95 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.फिल्म ने दुनियाभर में भी अच्छी कमाई की है. रिपोर्ट के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 285.20 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

 

पहले दिन के बाद लगातार गिरती गई कमाई

यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के पहले दिन यानी बुधवार को 101.10 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया था. लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली.

पहला दिन (बुधवार): 101.10 करोड़

दूसरा दिन (गुरुवार): 37.65 करोड़

तीसरा दिन (शुक्रवार): 27.20 करोड़

चौथा दिन (शनिवार): 25.15 करोड़

पांचवां दिन (रविवार): 23.00 करोड़

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही