Search

 
 
 

Jamtara News: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

जिले में अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को खनन विभाग की टीम ने नाला थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में औचक छापेमारी की.
 

Jamtara: जिले में अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को खनन विभाग की टीम ने नाला थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में औचक छापेमारी की. इस दौरान नाला-महेशमुंडा मार्ग से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया.

 

जानकारी के अनुसार माइनिंग इंस्पेक्टर अकलेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच कर रहे थे. इसी दौरान अवैध बालू लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर जांच दल को देखकर चालक घबरा गया. उसने बीच सड़क पर ही ट्रैक्टर खड़ा कर मौके से फरार हो गया. इसके बाद टीम ने तत्काल वाहन को जब्त कर लिया. प्रशासन अब ट्रैक्टर मालिक और फरार चालक की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

 

खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और बालू तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी. विभागीय अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन करने वाले और अवैध खनन से जुड़े माफियाओं को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा. आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक सघन छापेमारी अभियान चलाकर अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही