Search

 
 
 

Godda News: मिट्टी लोड ट्रैक्टर ने 12 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर हुई मौत

Godda News: आक्रोशित ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचें और पूरे मामले में जवाबदेही तय करें. ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद भी ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर मालिक विजय मंडल की गिरफ्तारी नहीं हुई.
 
मिट्टी लोड ट्रैक्टर

Godda News: जिले के राजाभीठा थाना क्षेत्र के केडोबाजार में ट्रैक्टर की चपेट में आकर 12 साल के पंकज की जाल चली गई. ग्रामीणों का आरोप है कि मिट्टी ढुलाई में लगे एक ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचल दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को लागों के विरोध का सामना करना पड़ा.

इसे भी पढ़ें:

घटना स्थल पर ग्रामीणों की पुलिस से कहासुनी भी हुई. आक्रोशित ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचें और पूरे मामले में जवाबदेही तय करें. ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद भी ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर मालिक विजय मंडल की गिरफ्तारी नहीं हुई. इनकी मांग है कि इलाके में  अवैध मिट्टी ढुलाई के पूरे नेटवर्क की जांच हो.

 

अवैध खनन और ढुलाई पर प्रशासनिक निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है. अगर पहले से मिल रही शिकायतों और खबरों के बावजूद अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी? एक 12 साल के बच्चे की मौत के बाद अब सवाल सिर्फ गिरफ्तारी का नहीं, बल्कि उस व्यवस्था का भी है, जिसमें अवैध कारोबार के आरोपों के बीच एक परिवार ने अपना बच्चा खो दिया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही