Ranchi News: धनतेरस, दीपावली को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. 6 से 9 नवंबर तक शहर के प्रमुख इलाकों और व्यस्त चौराहों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा. चर्च रोड में तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. जरूरत पड़ने पर मार्ग को वन-वे की जाएगी.
ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि धनतेरस और दीपावली को लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया है. जिसमें चर्च रोड में तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. अपर बाजार काली मंदिर रोड सुजाता चौक, लालपुर चौक, सर्जना चौक के आस-पास पुलिस की टैफिक व्यवस्था पर नजर रहेगी.
इसे भी पढ़ें:
वहीं अपर बाजार, काली मंदिर रोड, लालपुर और सर्जना चौक से सुजाता चौक तक के इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है. शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर जरूरत के हिसाब से वन वे की व्यवस्था की जाएगी. धनतेरस के दिन खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए जिला स्कूल मैदान, रांची विश्वविद्यालय परिसर और वेंडर मार्केट के पास व्यवस्था की गई है.
शहर के सभी मंदिरों में दिवाली के दिन लोगों की भीड़ उमड़ती है. रांची के ट्रैफिक एसपी ने शहर के मंदिरों के पास विशेष ट्रैफिक जवानों की तैनाती की है ताकि मंदिर जब भक्त पहुंचे तो उन्हें किसी प्रकार की कोई कठिनाइयों का सामना न करना पड़े.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

