Search

 
 
 

रांची में चला ट्रैफिक जांच अ​भियान, 231 वाहन चालकों से 2 लाख की वसूली

 
Ranchi: रांची में ट्रैफिक एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर ट्रैफिक जांच अ​भियान चलाया गया. यातायात को सुगम व्यवस्था एवं यातायात नियमों के पालन कराने का लेकर शनिवार को रांची के वि​भिन्न इलाकों में चलाए गए अ​​भियान में नियम उल्लंघन करने वाले 231 लोगों पर मोटरवाहन अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई. इनसे 1,98,950 रुपये का चालान काटा गया. इस दौरान बिना हेलमेट, अनाधिकृत रूप से अपने चार पहिया वाहन के शीशे में ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वालों, नो पार्किंग में खड़े ऑटो/ई-रिक्शा पर कार्रवाई की गई. वहीं ठेले-खोमचा वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया. इसे भी पढ़ें- राष्ट्रीय">https://lagatar.in/national-lok-adalat-1-lakh-cases-settled-in-ranchi-more-than-rs-40-crore-recovered/">राष्ट्रीय

लोक अदालत: रांची में 1 लाख मामले निपटे, 40 करोड़ से ज्यादा की हुई वसूली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही