Search

 
 
 

भारत-वेस्टइंडीज मैच को लेकर रांची में ट्रैफिक प्लान तैयार, 9 अक्टूबर को कई रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

Ranchi News: 9 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी. ऐसे वाहन रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे.
 
JSCA स्टेडियम

Ranchi News: रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतर्राष्ट्रीय T20 मैच खेला जाएगा. मैच को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्लान जारी किया है. मैच के दिन कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी, जबकि कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा.

 

9 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी. ऐसे वाहन रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे.

इसे भी पढ़ें: 

शालीमार चौक से जेएससीए स्टेडियम के नॉर्थ गेट तक सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. इस रास्ते पर केवल एंबुलेंस और मेडिकल सेवा से जुड़े वाहनों को जाने की अनुमति होगी.

 

मैच के दौरान सुजाता चौक, बिग बाजार कटिंग, राजेंद्र चौक, मेकॉन चौक, एजी मोड़, पीएस मोड़, आईलेक्स कटिंग, हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, पुराना विधानसभा, धुर्वा गोलचक्कर, शहीद चौक, देवेंद्र मांझी चौक, कडरू ब्रिज, कडरू कटिंग और अरगोड़ा चौक समेत कई मार्गों पर छोटे-बड़े मालवाहक वाहन, ऑटो, टोटो और सवारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी. जरूरत के अनुसार पुलिस कुछ समय के लिए वाहनों को रोक भी सकती है.

 

टिकट के गेट के हिसाब से पार्किंग

साउथ और साउथ ईस्ट गेट के टिकट वाले दर्शकों को प्रभात तारा मैदान में वाहन पार्क करने की सलाह दी गई है. यहां जगह भरने पर डीएवी स्कूल, जवाहर स्टेडियम और सेंट थॉमस स्कूल की पार्किंग का इस्तेमाल किया जा सकेगा.

 

वेस्ट गेट के टिकट वाले दर्शक रुखसा मैदान में वाहन पार्क कर सकेंगे. यहां पार्किंग भरने पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की पार्किंग का इस्तेमाल किया जा सकेगा.

 

नया सराय और रिंग रोड की तरफ से आने वाले दर्शक हाई कोर्ट के सामने हैलीपैड मैदान में गाड़ी पार्क कर सकेंगे. वहां से पैदल तिरिल मोड़ और जेएससीए नॉर्थ गेट होते हुए स्टेडियम पहुंचना होगा.

 

वीआईपी और वीवीआईपी पास वाले वाहन शालीमार बाजार, प्रभात तारा मैदान और पारस अस्पताल मार्ग से नॉर्थ गेट की वीआईपी पार्किंग तक जा सकेंगे.

 

इन जगहों पर भी रहेगी पार्किंग की सुविधा

सखुआ बागान, धुर्वा गोलचक्कर मैदान, डीएवी स्कूल मैदान, जवाहर लाल स्टेडियम, मिया मार्केट तीन मुहाना, सेंट थॉमस स्कूल, प्रभात तारा मैदान, शहीद मैदान और हैलीपैड मैदान में भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है.

 

मैच खत्म होने के बाद इन रास्तों पर बढ़ेगा दबाव

मैच खत्म होने के बाद शालीमार बाजार, मौसीबाड़ी गोलचक्कर, एचईसी गेट, बिरसा चौक, हिनू चौक, राजेंद्र चौक, बिग बाजार और सुजाता चौक की ओर ट्रैफिक बढ़ सकता है.

 

ट्रैफिक पुलिस ने रातू, मांडर, चान्हो, नगड़ी, ईटकी, बेड़ो, कांके, पिठौरिया, ओरमांझी, नामकुम, टाटीसिलवे, सिल्ली और मुरी की ओर जाने वाले लोगों को नयासराय और रिंग रोड के रास्ते जाने की सलाह दी है.

 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मैच के दिन जरूरी काम नहीं होने पर रूट वाले इलाकों में चार पहिया वाहन लेकर जाने से बचें. इससे ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही