Search

 
 
 

Ranchi News: ट्रैफिक पुलिस ने अगस्त महीने में काटे 98185 चालान

Ranchi News: राजधानी रांची में अगस्त के महीने में रिकॉर्ड तोड़ चालान काटा गया. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस महीने भर विशेष अभियान चलाया.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: राजधानी रांची में अगस्त के महीने में रिकॉर्ड तोड़ चालान काटा गया. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस महीने भर विशेष अभियान चलाया. 

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में चार पहिया, दो पहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की गई. अभियान के दौरान मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 3,460 चालान काटे गए. इनमें सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 1,563 चालकों के खिलाफ हुई. वहीं नो पार्किंग/सड़क पर पार्किंग के मामले में 1,302 चालान काटे गए.

 

इसके अलावा ओवर स्पीड के 283, रेड लाइट जंप के 136, गलत दिशा में वाहन चलाने के 31, नो एंट्री के 26, अन्य मामलों के 22, सीट बेल्ट नहीं लगाने के 14, फिक्सचर/फॉग लाइट के 13, प्रदूषण के 13, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 13, फैंसी नंबर के 8, इंश्योरेंस के 6, प्रेशर हॉर्न के 6, पिलियन राइडर के 6, बिना यूनिफॉर्म के 5, ब्लैक फिल्म के 2 और टो किए गए वाहनों के 2 चालान शामिल हैं.

 

रांची यातायात पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कुल 98,185 चालान जारी किए गए हैं.

 

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे मोटरयान अधिनियम के नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखें. पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि बिना नंबर प्लेट या गलत नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर वाहन को जब्त कर जेल भेजने की कार्रवाई भी की जा सकती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही