Bokaro News : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बोकारो में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है.जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 16 से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से रात 12 बजे तक निर्धारित मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे. इसका उद्देश्य पूजा पंडालों के आसपास भीड़ नियंत्रित करने और आवागमन सुचारू बनाए रखना है.
आदेश के तहत जोधाडीह मोड़ से महावीर चौक, धर्मशाला चौक से महावीर चौक, आईटीआई मोड़ से धर्मशाला मोड़ और चेकपोस्ट से चास थाना की ओर जाने वाले मार्गों पर चारपहिया व तीनपहिया वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा.
एमजीएम स्कूल गेट से कालीबाड़ी मोड़ तथा बसंती मोड़ से कालीबाड़ी की ओर भी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी.
संबंधित थाना प्रभारियों को निर्धारित समय और स्थान पर वाहनों को रोकने का निर्देश दिया गया है. यह आदेश 21 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा.
