Search

 
 
 

कचहरी से रातू रोड चौक तक अतिक्रमण व जाम मुक्त बनाने की कवायद तेज, ट्रैफिक SP व निगम के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

राजधानी रांची के कचहरी से रातू रोड चौक तक अतिक्रमण और जाम मुक्त बनाने की कवायद तेज हो गई है. इसको लेकर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और नगर निगम के अधिकारी आज सड़क पर उतरे है और सभी समस्याओं की समीक्षा कर रहे हैं.
 

Ranchi :  राजधानी रांची के कचहरी से रातू रोड चौक तक अतिक्रमण और जाम मुक्त बनाने की कवायद तेज हो गई है. इसको लेकर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और नगर निगम के अधिकारी आज सड़क पर उतरे और सभी समस्याओं की समीक्षा की. 

 

समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने सड़क किनारे फल और सब्जी बेच रहे विक्रेताओं को सब्जी मार्केट में दुकान लगाने को कहा है. साथ ही सड़क किनारे दुकान लगाने पर उचित कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. 

 

Uploaded Image

कचहरी से रातू रोड चौक तक लगता है जाम

कचहरी से रातू रोड चौक तक रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस जाम का मुख्य कारण सड़क किनारे अतिक्रमण बताया जा रहा है. सब्जी मंडी के लिए स्थान निर्धारित होने के बावजूद लोग सड़क किनारे दुकानें लगा रहे हैं, जिससे सड़क संकरी हो गई है और यातायात बाधित हो रहा है. 

 

Uploaded Image

दुकानदारों के लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी : ट्रैफिक एसपी

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कहा कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में पहल की जा रही है. उन्होंने बताया कि सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई पर विचार किया गया है.  नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची है और दुकानदारों के लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि उनकी रोजमर्रा की आजीविका प्रभावित न हो. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही