Search

 
 
 

गुणवत्तापूर्ण पथ का निर्माण होने से आवागमन सुगम होगा : मनीष जायसवाल

 
Hazaribagh: हजारीबाग के डेमोटांड़-भेलवारा पथ की सूरत अब जल्द बदलेगी. इस सड़क के निर्माण के लिए करीब साढ़े सात करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है. यह पथ हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के डेमोटांड़ (एनएच-33) से भेलवारा तक है. इस पथ की कुल लंबाई 1.8 किमी है. सदर विधायक मनीष जायसवाल के प्रयास से इस पथ के निर्माण के लिए 7 करोड़ 50 लाख 94 हजार 500 रुपए की स्वीकृति पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव की ओर से दी गई है. इधर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने इस घनी आबादी से होकर गुजरने वाले पथ के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर हर्ष जताया. विधायक ने कहा की गुणवत्तापूर्ण पथ का निर्माण होने से बेहतर कनेक्टिविटी के साथ आवागमन सुगम होगा. साथ ही लोगों का जीवन स्तर भी ऊंचा होगा. स्थानीय ग्रामीणों में भी इस खबर को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. लोग इसे लेकर मनीष जायसवाल का तहेदिल से आभार जता रहे और धन्यवाद दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें–  RSS">https://lagatar.in/dr-ilyasi-who-called-rss-chief-mohan-bhagwat-the-father-of-the-nation-the-sage-of-the-nation-is-getting-y-security-threats/">RSS

चीफ मोहन भागवत को राष्ट्रपिता, राष्ट्रऋषि करार देने वाले डॉ इलियासी को Y+ सुरक्षा, मिल रही हैं धमकियां
विधायक के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी कहते हैं कि सदर विधायक की लगातार सक्रियता और अथक प्रयास की बदौलत आजादी के बाद पहली बार उनके ही कार्यकाल में सदर विधानसभा क्षेत्र में सडकों की स्थिति में व्यापक बदलाव आए हैं. इनके कार्यकाल से पूर्व सडकों की भयावह स्थिति किसी से छुपी नहीं है. सड़कों की तन्हाई और उसमें उभरे गड्ढे नासूर की तरह दिखाई देते थे. इन गड्डों के आगोश में न जाने कितने लोग जख्मी हुए.  इसे भी पढ़ें–  केरल">https://lagatar.in/kerala-cm-vijayan-and-tamil-nadu-cm-stalin-appeal-to-pm-modi-no-efforts-should-be-made-to-impose-hindi-on-us/">केरल

के CM विजयन और तमिलनाडु के सीएम स्टालिन की पीएम मोदी से अपील, हम पर हिंदी थोपने के प्रयास न किये जायें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही