Search

 
 
 

दरभंगा में दर्दनाक हादसाः गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत

 

Patna: बिहार के दरभंगा में गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. दरअसल बारिश के बाद गड्ढे में पानी भर गया था. पास में खेलने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद बच्चों के घर में मातम छा गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

इसे भी पढ़ें- DGP">https://lagatar.in/after-the-audio-went-viral-the-criminals-amd-police-were-upset-ankush-asked-for-help-from-the-dgp-see-video/77230/">DGP

साहब, ऑडियो वायरल होने के बाद गुंडे और पुलिस कर रहे परेशान, SP, यहां खूंटी में टंगे कपड़े के जैसे, अंकुश ने मांगी मदद

घटना दरभंगा सदर प्रखंड के शीशों पश्चमी पंचायत की है. जहां माधोपुर गांव में पानी में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई. गड्ढे में डूबते बच्चों को देख ग्रामीणों ने पानी मे कूदकर बच्चों को निकाला.  लेकिन तबतक दोनों बच्चे की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि माधोपुर गांव निवासी भोगी मिश्र के दो पुत्र सत्यम कुमार और शिवम कुमार बारिश के दौरान बहता पानी देख रहे थे. इसी क्रम में सत्यम का पांव फिसल गया और वो पानी मे डूबने लगा. अपने भाई को डूबता देख शिवम ने शोर मचाते हुए भाई को बचाने का प्रयास किया. लेकिन शिवम भी अपना नियंत्रण खो दिया और वो भी गड्ढे में डूब गया.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही