Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा, यात्री बस में आग लगने से 26 यात्री जिंदा जले, सात सुरक्षित

Advertisement
Advertisement
Mumbai :   महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. यहां नागपुर से पुणे की ओर जा रही 33 यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकरायी और उसमें आग लग गयी. इस हादसे में 26 यात्री जिंदा जल गये. वहीं सात यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जब हादसे का शिकार हुई तो सभी यात्री सो रहे थे. इसलिए यात्री संभल नहीं पाये. हालांकि जब तक संभलते, तब तक आग ने पूरी बस में अपनी आगोश में ले लिया था. (पढ़ें, हॉलीवुड">https://lagatar.in/hollywood-actor-and-oscar-winner-alan-arkin-passed-away-at-the-age-of-89/">हॉलीवुड

अभिनेता और ऑस्कर विजेता एलन आर्किन का 89 साल की उम्र में निधन)

टायर फटने के कारण हुआ हादसा

घटना के संबंध में बताया जाता है कि विदर्भ ट्रैवेल्स की बस नागपुर, वर्धा और यवतमाल से यात्रियों को लेकर पुणे जा रही थी. तभी रास्ते में बुलढाणा जिले के सिंदखेडराजा के पास शुक्रवार देर रात करीब 1.30 बजे बस डिवाइडर से टकराकर पलट गयी. जिससे बस में आग लग गयी. आग लगने से बस में सवार 33 यात्रियों में से 26 की झुलसने से मौत हो गयी. हालांकि सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. बुलढाणा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुनील कडासने ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का एक टायर फट जाने से वाहन एक खंभे से टकराने के बाद डिवाइडर से टकरा गया और उसमें आग लग गयी. इसे भी पढ़ें : केन्या">https://lagatar.in/kenya-48-killed-in-road-accident-truck-tramples-pedestrians-traders/">केन्या

: सड़क दुर्घटना में 48 व्यक्तियों की मौत, ट्रक ने पैदल यात्रियों-व्यापारियों को रौंदा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही