Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

द‍िल्‍ली में दर्दनाक घटना, लड़की को कार से 4 KM घसीटा, 5 आरोपी ह‍िरासत में, पढ़ें पूरी ड‍िटेल

Advertisement
Advertisement
New Delhi : दिल्ली आउटर के सुल्तानपुरी इलाके में दिलदहला देने वाली घटना घटी. नए साल के जश्न में डूबे कार सवार 5 लड़कों ने एक लड़की को अपनी कार से चार किलोमीटर तक घसीटा. इस हादसे में लड़की की दर्दनाक मौत हो गई. दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के DCP हरेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार की देर रात 3 बजे के करीब कंझावला इलाके में पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली. इसमें बताया गया कि एक लड़की निर्वस्त्र हालत में सड़क के किनारे पड़ी है. इस सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एक लड़की लहूलुहान हालत में वहां पड़ी थी. लड़की के बदन पर एक भी कपड़े नहीं थे. शरीर के कई हिस्‍से गायब हो चुके थे. उसकी लाश बीच सड़क पर पड़ी हुई थी. जानकारी के अनुसार लड़की शादी व अन्य इवेंट में पार्ट टाइम काम करती थी. वह ऐसे ही एक फंक्शन से घर लौट रही थी. इसी दौरान कार ने उसे अपनी चपेट में ले ल‍िया. कई क‍िलोमीटर तक उसे घसीटते ले गई.

एकलौती कमाऊ सदस्‍य थी मृतका

घटना के बाद मृतक लड़की के परिवार के बारे में जानकारी सामने आई है. मृतका के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. घर में दो बहनें, दो भाई और मां रहती है. एक बड़ी बहन की शादी चुकी है. 23 वर्षीय यह लड़की घर की इकलौती कमाऊ सदस्‍य थी. उसकी मां भी किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं. उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी है. लड़की का परिवार दिल्ली के अमन विहार इलाके में रहता है. हादसे के बाद परिवार गहरे सदमे में है. मां ने घटना के संबंध में DCP से बात की थी.

कार सवार लड़कों को पुल‍िस ने पकड़ा 

पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कार सवार पांचों लड़कों को पकड़ लिया है और कार भी जब्त कर ली है. पुलिस का कहना है कि कार सवार लड़कों का मेडिकल कराया जा रहा है. पुलिस ये पता करने की कोशिश कर रही है कि क्या लड़के शराब के नशे में थे? फिलहाल पुलिस को अभी तक इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी नहीं मिला है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

द‍िल्‍ली मह‍िला आयोग की अध्‍यक्ष ने ल‍िया संज्ञान  

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने घटना को संज्ञान में लिया है और डीसीपी आउटर को समन नोटिस जारी किया है. स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से मामले में दर्ज FIR की कॉपी, मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण, मरने वाली लड़की की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की कॉपी, क्या लड़की के साथ किसी यौन हमले की जांच की गई है? इसकी जानकारी, लड़की को टक्कर मारने वाली कार के रूट पर पुलिस चौकियों की सूची, क्या कार को किसी पुलिस वाले ने रोका था और आरोपियों की शराब का सेवन करने की जांच की गई समेत कई बिंदु पर जानकारी मांगी है. इसे भी पढ़ें :  गोड्डा">https://lagatar.in/godda-female-reproductive-organs-found-inside-boys-body-surgically-removed/">गोड्डा

: लड़के के शरीर में मिले महिला प्रजनन अंग, ऑपरेशन कर हटाया गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही