Lagatar Desk : आयुष्मान खुराना और शरवरी की स्टारर फिल्म ये प्रेम मोल लिया’ रिलीज को तैयार है.जो 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है .
ट्रेलर में इमोशन, कॉमेडी और पारिवारिक रिश्तों की खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है. खास बात यह है कि फिल्म में पारंपरिक शादी और पारिवारिक मूल्यों को नए नजरिए से दिखाने की कोशिश की गई है.
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी. इनके अलावा अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म के गाने पहले ही चर्चा बटोर चुके हैं और अब ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसे लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है.
धुरंधर’ से तुलना पर क्या बोले सूरज बड़जात्या
उन्होंने कहा कि धुरंधर अपने तरीके से शानदार फिल्म है, लेकिन दर्शकों को उसके साथ-साथ इस तरह की पारिवारिक फिल्में भी देखनी चाहिए. दोनों फिल्मों की तुलना करना सही नहीं है, क्योंकि उनकी कहानियां और जॉनर अलग-अलग हैं.
बॉक्स ऑफिस से ज्यादा दर्शकों से जुड़ना है मकसद
सूरज बड़जात्या ने साफ किया कि उनके लिए बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों से ज्यादा जरूरी दर्शकों के दिलों तक पहुंचना है. वह ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं, जिसे पूरा परिवार एक साथ सिनेमाघर में बैठकर देख सके. उनका मकसद परिवारों को फिर से साथ में फिल्म देखने के लिए प्रेरित करना है.

