- दिखीं 3 जेनरेशन की 6 लव स्टोरीज
Lagatar Desk : पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. इस बीच मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी कर दिया है. फवाद खान, माहिरा खान और हानिया आमिर स्टारर यह सीरीज 4 दिसंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
फरहत इश्तियाक के मशहूर उपन्यास पर आधारित इस सीरीज में प्यार, रिश्तों की उलझन और पारिवारिक तनाव की कहानी दिखाई गई है. ट्रेलर में रोम की खूबसूरत लोकेशंस के बीच अहद रजा मीर और इकरा अजीज का रोमांस भी देखने को मिलता है.
Trailer for Pakistan's first original Netflix series 'JO BACHAY HAIN SANG SAMAIT LO' #JBHSSL ☆ I'm gagged 😭 https://t.co/HxEmCPuJ3h
— 🇵🇰 🦢 (@pakistanvisuals) November 24, 2026
फवाद खान महमूद, जबकि माहिरा खान राहत के किरदार में नजर आएंगी. वहीं, हानिया आमिर कुलसुम की भूमिका निभा रही हैं. कहानी में कई प्रेम कहानियों के साथ रिश्तों में तनाव और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दों को भी दिखाया गया है.
AICWA ने की भारत में बैन की मांग
Should Pakistani films, web series, or songs be completely banned in India? I think this should be completely stopped. Because Pakistan's Fawad Khan and Hania Aamir's series is going to be released on Netflix OTT in a few days. There has been a demand to ban the Pakistani drama "Jo bache hain samet lo" in India and AICWA has appealed to...1/2
— Subhajit Das (@SantaniSubhajit) November 24, 2026
पहलगाम हमले के बाद बढ़ा विवाद
गौरतलब है कि अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था. इसके बाद पाकिस्तानी कलाकारों और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों को लेकर भी विवाद सामने आए. अब इस सीरीज की रिलीज ने एक बार फिर इस मुद्दे को चर्चा में ला दिया है.

