Search

 
 
 

अजय देवगन की स्टारर फिल्म दृश्यम: द कन्क्लूजन का ट्रेरल आउट

Lagatar Desk : पिछले दोनों पार्ट में अपनी चालाकी और सूझबूझ से पुलिस को मात देने वाला विजय इस बार एक नए और बेहद मजबूत प्रतिद्वंद्वी के सामने दिखाई देगा. फिल्म में जयदीप अहलावत एसपी क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर की भूमिका निभा रहे हैं, जो पुराने मामले की तह तक पहुंचने के लिए पूरी ताकत लगा देगा.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : अजय देवगन की स्टटार फिल्म दृश्यम: द कन्क्लूजन रिलीज को तैयार है. जो 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है.जिसमे एक बार फिर अजय देवगन विजय सालगांवकर के किरदार में लौट रहे हैं.

 

 https://lagatar.in/good-news-for-primary-teachers-applications-for-transfers-can-be-submitted-on-portal-after-15th

 

पिछले दोनों पार्ट में अपनी चालाकी और सूझबूझ से पुलिस को मात देने वाला विजय इस बार एक नए और बेहद मजबूत प्रतिद्वंद्वी के सामने दिखाई देगा. फिल्म में जयदीप अहलावत एसपी क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर की भूमिका निभा रहे हैं, जो पुराने मामले की तह तक पहुंचने के लिए पूरी ताकत लगा देगा.

 

ट्रेलर की शुरूआत स्क्रीन पर गहरा अंधेरा बैकग्राउंड में एक घड़ी के टिक-टिक करने की तेज़ आवाज़. धीरे-धीरे एक पुलिस स्टेशन के अंदर का दृश्य सामने आता है, जहां धूल जमी फाइलें रखी हैं.विजय सालगांवकर चौथी क्लास पास इंसान भले ही कानून न जानता हो... लेकिन अपने परिवार की हिफ़ाज़त करना बहुत अच्छे से जानता है.

 

विजय सालगांवकर (अजय देवगन) का चेहरा. उसकी आंखें गंभीर हैं, वह अपने थिएटर के केबिन में बैठा कुछ सोच रहा है. अचानक स्क्रीन चमकती है और 'दृश्यम 2' के क्लाइमेक्स की कुछ धुंधली और तेज़ झलकियां दिखाई देती हैं. एक चमचमाती हुई पुलिस कार आकर रुकती है.

कार का दरवाज़ा खुलता है. एक कड़क और बेहद चालाक पुलिस ऑफिसर राजवीर सिंह तोमर कदम बाहर रखता है. उसकी आंखों में विजय को पकड़ने का जुनून है.जिसमे वो कहता है विजय सालगांवकर ने आज तक सिर्फ पुलिस को उलझाया है... लेकिन इस बार कहानी मैं लिखूंगा. केस दोबारा खुलेगा

 

 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही