Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का परिणाम जारी कर दिया है. आयोग ने रिक्त पदों के विरुद्ध माध्यमिक आचार्य (राजनीतिशास्त्र) विषय के सफल अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की है.
इसे भी पढ़ें:
अनारक्षित (UR) वर्ग के 80 अभ्यर्थियों तथा अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के 52 अभ्यर्थियों का परीक्षाफल घोषित किया गया है. सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग की आधिकारिक अधिसूचना में जारी किए गए हैं.
यह परिणाम झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के अंतर्गत रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया का हिस्सा है. आयोग ने अभ्यर्थियों से विस्तृत परिणाम एवं आगे की प्रक्रिया संबंधी जानकारी के लिए JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देखने की अपील की है. आगे दस्तावेज सत्यापन एवं नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित कार्यक्रम अलग से जारी किए जाएंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment