Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाल विवाह रोकथाम के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, मौजूदा कानून पर चर्चा

Vishnugarh : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विष्णुगढ़ के सभागार में गुरुवार को जीएफएफ के तत्वावधान में समाधान संस्था की ओर से बाल विवाह रोकथाम को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य यशोदा देवी तथा चेडरा पंचायत की उपमुखिया रीना देवी शामिल हुईं. प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि बाल विवाह निषेध कानून के बाद भी इसपर रोक नहीं लग पा रही है. प्रशिक्षक रश्मिलता तथा राहुल शीतल ने बाल विवाह रोधी मौजूदा कानून, इसकी रोकथाम के जिम्मेदार पदाधिकारी तथा संस्थाएं, उल्लंघन करने पर होने वाली सजा आदि पर प्रकाश डाला गया. अन्य लोगों ने भी इस पर रोक लगाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए. मौके पर पिंकी चौरसिया, महादेव महतो, अरविंद लहकार, रंजना वर्मा, शशिबाला वर्णवाल, रीता देवी समेत कई आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सहिया जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-five-people-who-were-running-away-after-collapsing-the-boundary-in-pandra/">रांची

: पंडरा में बाउंड्री गिराकर भाग रहे पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही